Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 21 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

NEET-UG री-एग्जाम से ठीक पहले पेपर लीक का सनसनीखेज दावा! वीडियो कॉल पर दिखाया प्रश्न पत्र, मचा हड़कंप

NEET-UG Re-Exam Scam: देश भर में आज नीट-यूजी की रीएग्जाम कराई जाएगी। इससे पहले रीएग्जाम के पेपर लीक होने की खबरों ने खलबली मचा दी है। राजस्थान में पेपर लीक का बड़ा दावा किया गया है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jun 21, 2026 | 10:42 AM

पेपर लीक मामला (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

NEET-UG Paper Leak Claim: नीट-यूजी का पेपर लीक होने के बाद 3 मई को हुई नीट-यूजी परीक्षा रद्द कर दी गई थी। आज नीट-यूजी 2026 की री-एग्जाम कराई जा रही है। आज दोपहर 2 बजे से परीक्षा शुरू होगी। इस बीच राजस्थान से पेपर लीक का सनसनीखेज दावा सामने आया है। 2 बजे परीक्षा शुरू होने वाली है और इससे ठीक पहले पेपर लीक के सनसनीखेज दावे ने सनसनी मचा दी है।

बताया जा रहा है कि एक अज्ञात फोन कॉलर ने दावा किया है कि उसने एक छात्र को वीडियो कॉल पर प्रश्न पत्र दिखाया और बदले में 30 हजार रुपये की मांग की है। यह मामला सामने आते ही अजमेर पुलिस तुरंत एक्शन में आई और जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया।

पुलिस ने दर्ज की शिकायत

मिली जानकारी के अनुसार, डीएवी कॉलेज छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और एबीवीपी सदस्य कृष्ण सिंह ठाकुर ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। कृष्ण सिंह ठाकुर ने पुलिस को बातचीत की रिकॉर्डिंग भी सौंपी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मोबाइल नंबर की जांच शुरू की। व्यक्ति द्वारा दिए गए क्यूआर कोड और वीडियो कॉल की भी जांच कर रही है।

सम्बंधित ख़बरें

NEET-UG 2026 री-एग्जाम के लिए NTA की कड़ी तैयारी! 22 लाख छात्र, 5440 केंद्र और चप्पे-चप्पे पर AI की पैनी नजर

NEET UG Re-Exam: हाथरस में नीट की पुनर्परीक्षा को लेकर सुरक्षा सख्त, परीक्षा केंद्रों पर 200 पुलिसकर्मी तैनात

NEET 2026 को लेकर अमरावती में हाई अलर्ट, 14 परीक्षा केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था

NEET UG 2026: गोंदिया में परीक्षार्थियों के लिए रेलवे की विशेष तैयारी, स्टेशन पर हेल्प डेस्क और अतिरिक्त कोच

मामले की जांच कर रही अजमेर पुलिस

एडिशनल SP (सिटी) हिमांशु जागीद ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली है और मामले की जांच के लिए एक टीम बनाई गई है। उन्होंने कहा कि कॉलर की पहचान करने और वीडियो कॉल के दौरान दिखाए गए प्रश्न पत्र की सच्चाई का पता लगाने की कोशिशें की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें – NEET-UG 2026 री-एग्जाम के लिए NTA की कड़ी तैयारी! 22 लाख छात्र, 5440 केंद्र और चप्पे-चप्पे पर AI की पैनी नजर

अजमेर पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, यह रविवार को होने वाली NEET की दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को गुमराह करने और उनसे पैसे ऐंठने की एक बड़ी धोखाधड़ी की कोशिश हो सकती है।

Neet ug 2026 re exam paper leak claim ajmer rajasthan police investigation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 21, 2026 | 10:42 AM

Topics:  

  • Ajmer
  • Ajmer News
  • NEET UG Exam
  • Rajasthan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.