आंध्रप्रदेश के श्रीकाकुलम वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़, 9 श्रद्धालुओं की मौत की खबर, कई घायल
Srikakulam Kasibugga Tragedy: आंध्रप्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ हो गई है। हादसे में 9 श्रद्धालुओं की मौत की खबर सामने आ रही है। कई लोगों के घायल होने की भी खबर है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
आंध्रप्रदेश के श्रीकाकुलम के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़, फोटो- सोशल मीडिया
Andhra Pradesh Srikakulam Stampede: आंध्रप्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में हादसा एकादशी के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने के कारण हुआ। बताया जा रहा है कि मंदिर में दर्शन के लिए भारी भीड़ जमा हो गई थी और अचानक धक्का-मुक्की शुरू होने से भगदड़ मच गई। सूत्रों के अनुसार, घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया।
श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर मंदिर में एकादशी के अवसर पर भगदड़ मच गई। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और तत्काल राहत के निर्देश दिए हैं।
श्रीकाकुलम मंदिर भगदड़: एकादशी के अवसर पर हादसा
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी बयान के अनुसार, यह दुखद घटना श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा में स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में हुई। यह भगदड़ तब मची जब एकादशी के अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हुई थी। भीड़ अधिक होने के कारण अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
PM Modi ने किया भोगापुरम एयरपोर्ट का उद्घाटन, ₹5,000 करोड़ का यह मेगा प्रोजेक्ट बदलेगा उत्तर आंध्र की किस्मत
एयरपोर्ट से लेकर सेमीकंडक्टर तक… आज आंध्र और कर्नाटक को PM मोदी देंगे बड़ी सौगात, जानिए क्या-क्या मिलेगा
भोगपुरम एयरपोर्ट से विवेक स्मारक तक, पीएम मोदी कल देंगे कई विकास परियोजनाओं की सौगात
महादेव ऐप मनी लॉन्ड्रिंग मामला: ED ने कारोबारी विकास गर्ग को किया गिरफ्तार, 940 करोड़ की संपत्ति कुर्क
मुख्यमंत्री ने जताया शोक और दिए निर्देश
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अपनी भावनाएं व्यक्त कीं और कहा कि इस दुखद घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु अत्यंत हृदयविदारक है। सीएम नायडू ने इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे के मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल घायलों को शीघ्र और उचित उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
శ్రీకాకుళం జిల్లాలోని కాశీబుగ్గ వెంకటేశ్వర ఆలయంలో తొక్కిసలాట ఘటన కలచివేసింది. ఈ దురదృష్టకర ఘటనలో భక్తులు మరణించడం అత్యంత విషాదకరం. మృతుల కుటుంబాలకు ప్రగాఢ సానుభూతిని తెలియజేస్తున్నాను. గాయాల పాలైన వారికి మేలైన సత్వర చికిత్స అందించాలని అధికారులను ఆదేశించాను. ఘటనా స్థలానికి వెళ్లి… — N Chandrababu Naidu (@ncbn) November 1, 2025
मंत्री और पुलिस मौके पर पहुंचे
घटना की जानकारी मिलते ही, पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घायलों को बिना किसी देरी के इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया। राज्य के कृषि मंत्री के. अत्चन्नायडू भी दुर्घटनास्थल पर तुरंत पहुंचे। उन्होंने घटना की पूरी जानकारी इकट्ठा करने के लिए मंदिर के अधिकारियों से बात की। स्थिति को नियंत्रित करने और आगे की जांच के लिए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री ने स्थानीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से भी अनुरोध किया है कि वे घटनास्थल का दौरा करें और राहत कार्यों का निरीक्षण करें।
खबर अपडेट हो रही है
