Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आंध्र प्रदेश के मारेडुमिल्ली में भीषण हादसा, खाई में गिरी बस, 9 लोगों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO

Andhra के मारेडमिल्ली घाट में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जहां यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Dec 12, 2025 | 08:30 AM

आंध्र प्रदेश के मारेडुमिल्ली में भीषण हादसा, खाई में गिरी बस, 9 लोगों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO

Follow Us
Close
Follow Us:

Bus Accident in Andhra: आंध्रप्रदेश के मारेडमिल्ली घाट में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जहां यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना सुकमा जिले के सीमा क्षेत्र में घटी, जिससे आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय प्रशासन और राहत टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बस अरुकु से रायलसीमा के चित्तूर जा रही थी, तभी मारेडमिल्ली घाट के पास अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

అల్లూరి జిల్లాలో ఘోర రోడ్డు ప్రమాదం. అదుపుతప్పి లోయలో పడ్డ ప్రైవేట్ బస్సు.. 15 మంది మృతి. మృతులు చిత్తూరు వాసులుగా గుర్తింపు. ప్రమాదంలో పలువురికి తీవ్రగాయాలు.. ఆస్పత్రికి తరలింపు#busaccident #AndhraPradesh pic.twitter.com/s6LnQUKbjn — Telugu Stride (@TeluguStride) December 12, 2025

अब तक 9 शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

मारेडमिल्ली घाट में हुए दर्दनाक बस हादसे में अब तक 9 शव बरामद किए जा चुके हैं। चूंकि घटना स्थल पहाड़ी क्षेत्र में था, जहां मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं था, इसलिए सूचना मोथुगुंटा के अधिकारियों तक पहुंचने में कुछ समय लगा। हालांकि, सूचना मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। अधिकारियों ने घायल यात्रियों को चिंतूर सरकारी अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज जारी है। अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की संख्या में और वृद्धि हो सकती है, क्योंकि राहत और बचाव कार्य जारी है।

सम्बंधित ख़बरें

आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती में पहली बार मना गणतंत्र दिवस, राज्यपाल अब्दुल नजीर ने फहराया तिरंगा

आज की ताजा खबर 26 जनवरी LIVE: जम्मू-कश्मीर के बारामूला-उरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन होने से यातायात बाधित

आज की ताजा खबर 25 जनवरी: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी खबरें

आज की ताजा खबर 24 जनवरी: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी ख़बरें

यह भी पढ़ें- Bengal SIR: बंगाल में बड़ी धांधली…24 लाख वोटर मृत मिले, 12 लाख अपने पते पर नहीं, एसआईआर से उजागर

सीएम नायडू ने जताया दुख

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने जिला अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “अल्लूरी सीतारामाराजू जिले के चिंतूर के पास तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कई लोग गहरे सदमे में हैं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई। मैंने अधिकारियों से इस दुर्घटना के बारे में बात की और पीड़ितों को दी जा रही सहायता के बारे में जानकारी प्राप्त की। मुझे उम्मीद है कि घायलों को शीघ्र बेहतर चिकित्सा सहायता मिलेगी।”

Major accident in andhra pradeshs maredumilli private bus falls into ditch 9 killed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 12, 2025 | 07:52 AM

Topics:  

  • Andhra Pradesh
  • Breaking News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.