Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘अहंकारी हैं प्रधान, संभालें अपनी जुबान’, ‘पीएम श्री’ पर स्टालिन और धर्मेंद्र प्रधान में जुबानी जंग

देश में नई शिक्षा नीति की 3 लैंग्वेज पॉलिसी को लेकर खड़ा हुआ विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। विपक्षी दल खास कर नॉन हिंदी स्टेट इसे तूल देने में जुटे हुए हैं। वहीं सरकार बैकफुट पर नजर आ रही है।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Mar 10, 2025 | 06:18 PM

धर्मेंद्र प्रधान, एमके स्टालिन (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

चेन्नईः देश में नई शिक्षा नीति 3 लैंग्वेज पॉलिसी को लेकर खड़ा हुआ विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। विपक्षी दल खास कर नॉन हिंदी स्टेट इसे तूल देने में जुटे हुए हैं। हालांकि केंद्र सरकार द्वारा इस मामले को दबाने के लिए असफल प्रयास किए जा रहे हैं। अब एक बार तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर को निशाने पर लिया है।

स्टालिन ने धर्मेंद्र प्रधान पर आरोप लगाया कि वह खुद को राजा समझकर ‘अहंकार’ में बात करते हैं। उन्होंने प्रधान से अपनी जुबान पर नियंत्रण रखने को भी कहा। स्टालिन ने स्पष्ट रूप से कहा कि तमिलनाडु सरकार केंद्र की ‘पीएम श्री’ योजना को लागू करने के लिए आगे नहीं आई है और जब ऐसा है तो कोई भी उन्हें इसके लिए राजी नहीं कर सकता।

स्टालिन कहा बस इतना बताइए की फंड जारी करेंगे या नहीं

सम्बंधित ख़बरें

भाजपा में शामिल हुए अंबरनाथ के 12 पार्षद होंगे अयोग्य? दल-बदल पर कांग्रेस बड़े एक्शन की तैयारी में

पुणे में महिलाओं को मेट्रो-बस में छूट, बुजुर्गों को फ्री सफर: जानिए BJP के संकल्प पत्र की खास बातें

शिवसेना का गढ़ या भाजपा का नया किला? संभाजीनगर मनपा में घमासान; बदलते समीकरण

भाजपा के ‘कोर’ किले में दरार! गुजराती, जैन और अग्रवाल समाज को नहीं मिली टिकट, नागपुर में भारी रोष

सीएम स्टालिन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर धर्मेंद्र प्रधान से कहा कि “‘‘बस यह बताइए कि क्या आप वह कोष जारी कर सकते हैं या नहीं, जो हमसे एकत्र किया गया था और जो तमिलनाडु के विद्यार्थियों के लिए है।’’

नागपुर से आ रहे आदेश

प्रधान ने स्टालिन को पत्र लिखकर तमिलनाडु द्वारा नई शिक्षा नीति, तीन भाषा नीति और प्रधानमंत्री श्री को लेकर हुए समझौता ज्ञापन को अस्वीकार करने की बात रेखांकित की थी। इसके संदर्भ स्टालिन ने कहा कि द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सरकार लोगों के विचारों का सम्मान करते हुए काम करती है, जबकि भाजपा नेता ‘‘नागपुर से आए आदेश’’ से बंधे रहते हैं।

देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

पीएम को लेकर क्या बोले स्टालिन?

तमिल भाषा में किए अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने द्रमुक सांसदों को निशाना बनाने का आरोप लगाया। स्टालिन ने कहा कि शिक्षामंत्री ने धनराशि जारी न करके तमिलनाडु को धोखा दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के लोगों का आप जो अपमान कर रहे हैं। इसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कभी स्वीकार नहीं करेंगे।

इससे पहले डीएके सांसदों ने धर्मेंद्र प्रधान की टिप्पणी का विरोध जताया था, जिसके बाद लोकसभा की कार्यवाही स्थगित हो गई थी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने तमिलनाडु की सरकार पर पीएम स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया योजना के मुद्दे पर बेईमानी का आरोप लगाया था।

Stalin called dharmendra pradhan arrogant amidst language controversy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 10, 2025 | 06:17 PM

Topics:  

  • BJP
  • Dharmendra Pradhan
  • DMK
  • MK Stalin

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.