स्पाइसजेट विमान मामला: DGCA ने शामिल चालक दल, AME को रोस्टर से हटाया
- Written By: किर्तेश ढोबले
File Photo
नई दिल्ली: भारत के विमानन नियामक ‘नागर विमानन महानिदेशालय’ (DGCA) ने सोमवार को घोषणा की कि वह स्पाइसजेट के मुंबई- दुर्गापुर के बीच उड़ान भरने वाले विमान (SpiceJet Plane Case) के उतरते समय रविवार को गंभीर वायुमंडलीय विक्षोभ के संपर्क में आने के कारण 17 यात्रियों के घायल होने की घटना के बाद विमानन कंपनी के पूरे बेड़े का निरीक्षण कर रहा है। वहीँ, डीजीसीए ने जांच लंबित रहने तक विमान के चालक दल, विमान रखरखाव इंजीनियर (एएमई) और स्पाइसजेट रखरखाव नियंत्रण केंद्र के प्रभावी को रोस्टर से हटा लिया है।
डीजीसीए ने कहा, ‘‘डीजीसीए ने संबंधित विमान चालक दल, एएमई और स्पाइसजेट के रखरखाव नियंत्रण केंद्र के प्रभारी को जांच लंबित रहने तक रोस्टर से हटा लिया है।” उसने कहा, ‘‘संबंधित विमान कोलकाता में खड़ा है। नियामक उपाय के तहत डीजीसीए स्पाइसजेट के पूरे बेड़े का निरीक्षण कर रहा है।”
DGCA has off rostered the involved crew, the aircraft maintenance engineer (AME) who released the aircraft from Durgapur, West Bengal and in-charge of the Maintenance Control Center of SpiceJet: DGCA https://t.co/5xjtLsZf3s — ANI (@ANI) May 2, 2022
सम्बंधित ख़बरें
SpiceJet Fligh Update; मुंबई एयरपोर्ट पर जयपुर के यात्रियों का बवाल, साढ़े 7 घंटे तक स्पाइसजेट ने करवाया इंतजार
बांग्लादेश में नई सरकार का गठन…और भारत को बड़ा झटका, एयर स्पेस किया बंद; आखिर क्या है असली वजह?
Flight Bomb Threats: दिल्ली-पटना फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
उड़ानें आज होंगी देर, एयरपोर्ट जाने से पहले पढ़ लें इंडिगो और स्पाइसजेट की एडवाइजरी
डीजीसीए ने कहा कि रविवार को जिस विमान के साथ घटना घटी थी, उसे कोलकाता में खड़ा किया गया है। स्पाइसजेट के बाकी विमान परिचालन में हैं। स्पाइसजेट की वेबसाइट के अनुसार इसके बेड़े में 91 विमान हैं।
डीजीसीए के अनुसार मुंबई से दुर्गापुर के लिए रविवार को उड़ान भरने वाला विमान उतरने के दौरान वायुमंडलीय विक्षोभ के संपर्क में आ गया था और 14 यात्री तथा तीन विमानकर्मी घायल हो गये थे। इसमें कहा गया है कि दो यात्री इस समय आईसीयू में हैं जिनमें से एक के सिर में चोट लगी है और दूसरे को रीढ़ की हड्डी में चोट आई है। (एजेंसी)
