बांग्लादेश में नई सरकार का गठन…और भारत को बड़ा झटका, एयर स्पेस किया बंद; आखिर क्या है असली वजह?
SpiceJet Airlines: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के नेता तारिक रहमान के प्रधानमंत्री पद की कमान संभालते ही बांग्लादेश ने भारतीय एयरलाइन के खिलाफ एक सख्त कदम उठाया है।
- Written By: मनोज आर्या
स्पाइसजेट एयरलाइन, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bangladesh Air Space Barred: बांग्लादेश की राजनीति में सत्ता परिवर्तन के साथ ही भारतीय कंपनियों के लिए चुनौतियां शुरू हो गई हैं। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के नेता तारिक रहमान के प्रधानमंत्री पद की कमान संभालते ही बांग्लादेश (Tarique Rahman Bangladesh) ने भारतीय एयरलाइन के खिलाफ एक सख्त कदम उठाया है। बांग्लादेश नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (CAAB) ने भारतीय बजट एयरलाइन स्पाइसजेट (SpiceJet) के लिए अपना हवाई क्षेत्र (Airspace) पूरी तरह से ब्लॉक (SpiceJet Airspace Ban)कर दिया है।
न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि बजट एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने बकाया रकम नहीं चुकाई है।एयरस्पेस उपलब्ध न होने के चलते कोलकाता से गुवाहाटी और इम्फाल जाने वाली कुछ उड़ानों को अब लंबा रूट अपनाना पड़ रहा है। इससे उड़ान के समय और ऑपरेशनल लागत पर असर पड़ सकता है।
स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने दिया बयान
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि ये इंडस्ट्री के रेगुलर मुद्दे हैं और हम जल्द से जल्द इनके सॉल्यूशन के लिए अच्छे से काम कर रहे हैं। हमारे फ्लाइट ऑपरेशन पर कोई असर नहीं पड़ा है और हम रेगुलेटरी जरूरतों के हिसाब से अपनी तय सर्विस जारी रखे हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर में सीआईआई का ‘बायर-सेलर’ सम्मेलन संपन्न; डिफेन्स और ऑटोमोटिव क्षेत्र के एमएसएमई को मिलेंगे नए अवसर
Gold-Silver Rate Today: देश में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानें आज का भाव
क्या बंद होने वाले हैं पेट्रोल पंप? सरकार ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई, LPG सिलेंडर पर भी आया अपडेट
India Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार में आई बड़ी गिरावट! जानिए अब कितना बचा है भारत का फॉरेक्स रिजर्व
बांग्लादेश ने क्यों लिया यह फैसला?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने पूरी जानकारी अभी तक इस मामले में नहीं दी है, लेकिन उन्होंने कहा कि बैन इसलिए लगाया गया है क्योंकि स्पाइसजेट ने अपना बकाया नहीं चुकाया है। यह बकाया कितना है, यह अभी साफ नहीं है। बांग्लादेश की सिविल एविएशन अथॉरिटी (CAAB) ने इस मामले पर कोई जवाब नहीं दिया है। स्पाइसजेट का कहना है कि एयरलाइन संबंधित अधिकारियों के साथ संपर्क में बने हुए हैं।
कैसे पता चला एयर स्पेस बंद है?
Flightradar24.com के डेटा से पता चला है कि कोलकाता से गुवाहाटी और इंफाल जाने वाली स्पाइसजेट की उड़ानें बांग्लादेश के हवाई क्षेत्र का उपयोग नहीं कर रही थीं और गंतव्यों तक पहुंचने के लिए लंबे मार्ग अपना रही थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्पाइसजेट पर पिछले छह महीने से अधिक समय का एयर नेविगेशन चार्ज बकाया है। एविएशन नियमों के अनुसार, जब कोई कॉमर्शियल विमान किसी देश के हवाई क्षेत्र से गुजरता है, तो उसे एक तय शुल्क (बोइंग विमान के लिए लगभग $300 प्रति उड़ान) देना होता है।
बांग्लादेश सरकार ने बकाया राशि और उस पर लगने वाले ब्याज की मांग को लेकर स्पाइसजेट की उड़ानों पर ओवरफ्लाइंग की रोक लगा दी है। तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई सरकार के इस त्वरित एक्शन की चर्चा अब कूटनीतिक गलियारों में भी हो रही है।
यह भी पढ़ें: IT सेक्टर में खुशियों की लहर, TCS ने खोला खजाना, वेरिएबल पे में की बड़ी बढ़ोतरी; जानें किसे मिलेगा 80% बोनस
स्पाइसजेट के शेयर में गिरावट
इस बीच बीएसई में दोपहर के कारोबार के दौरान स्पाइसजेट के शेयर में करीब 1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। कारोबार के आखिरी में कंपनी के शेयर 0.71 फीसदी गिरकर 16.83 के स्तर पर बंद हुए। कंपनी ने हाल ही में दिसंबर 2025 तिमाही में 269.27 करोड़ रुपये का घाटा भी दर्ज किया था, जिसका कारण बढ़ती लागत और एकमुश्त खर्च बताए गए हैं।
