2027 में किसी नए दल से गठबंधन नहीं, ‘इंडिया ब्लॉक’ ही करेगा BJP का मुकाबला; अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान
Akhilesh Yadav 2027 Election: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 2027 चुनाव के लिए नए दलों के साथ गठबंधन की संभावनाओं को खारिज करते हुए कहा कि इंडिया ब्लॉक और PDA ही बीजेपी का मुकाबला करेगा।
- Written By: अमन मौर्या
अखिलेश यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)
Akhilesh Yadav 2027 Election: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने 2027 विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। जयपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा प्रमुख ने स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी अब किसी नए दल से गठबंधन नहीं करेगी, बल्कि मौजूदा इंडिया ब्लॉक के साथ ही चुनाव में उतरेगी। आगामी विधानसभा चुनाव में पीडीए (PDA) ही बीजेपी को हराने के लिए मुख्य मोर्चा संभालेगा।
इंडिया ब्लॉक ही करेगा BJP का मुकाबला
अखिलेश यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव में किसी नए गठबंधन की संभावनाओं को सिरे से नकार दिया। उन्होनें स्पष्ट किया कि मौजूदा इंडिया ब्लॉक ही 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में BJP का मुकाबला करेगी। इस दौरान अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी अलग-अलग समय में कई पार्टियों से गठबंधन में रही, हमारे पास इसका काफी अनुभव है, लेकिन इस बार यूपी चुनाव में बीजेपी का मुकाबला कोई गठबंधन नहीं, बल्कि एक ‘समुदाय’ करेगा, और यह समुदाय PDA (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) का होगा।
सपा प्रमुख ने योगी को बताया नकली संत
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का समर्थन करते हुए अखिलेश ने कहा कि वे नकली संतों से संघर्ष कर रहे हैं, समाजवादी पार्टी उनका पूरा सम्मान करती है। इस दौरान अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लिए बगैर कहा कि, अजय सिंह बिष्ट नकली संत हैं। जो दूसरों से प्रमाण मांग रहे हैं, उनके पास खुद कोई प्रमाण नहीं है। अब तो लगता है कि जल्द ही ‘नकली संत’ पर भी कोई वेब सीरीज बन जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
आरक्षण लूट! सपा के PDA पोस्टर ने हिला दी यूपी की सियासत, आंकड़ों के साथ खोली पोल, अब क्या करेगी BJP?
नासिक में विधान परिषद सीट के लिए महायुति में होगा महायुद्ध! BJP और शिवसेना आमने-सामने, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
MP Congress News: क्रॉस वोटिंग के बीच राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की कठिन परीक्षा, 4 वोटों से साख बचाना चुनौती
CM योगी के नमाज वाले बयान पर भड़के कश्मीरी सांसद, गरमाई सियासत, बोले- होली-दिवाली पर भी तो…
SIR पर लगाया गड़बड़ी का आरोप
अखिलेश ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वोटर लिस्ट (मतदाता सूची) पुनरीक्षण के दौरान ग्रामीण इलाकों की तुलना में शहरी इलाकों से ज्यादा नाम काटा गया। इसके लिए बीजेपी ने बड़े पैमाने पर साजिश रची थी। अखिलेश यादव ने कहा कि मैं खुद लखनऊ जाकर फाइनल वोटर लिस्ट की समीक्षा करूंगा।
फिल्म ‘धुरंधर’ पर भाजपा को घेरा
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ पर बीजेपी को घेरते हुए अखिलेश ने कहा कि बीजेपी से जुड़े लोगों ने काल्पनिक बातों को फिल्मों के जरिए वास्तविकता की तरह पेश किया, लेकिन जनता ने ‘धुरंधर’ का जवाब ‘धुआंधार’ तरीके से दिया।
ये भी पढ़ें- मियांपुर नहीं अब कहिए रविंद्र नगर, CM योगी ने बदला एक और गांव का नाम; बताई ये वजह
इस दौरान बिहार में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम पर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को रिटायरमेंट की राह पकड़ा दी।
