इस बार वेरी SOON आया Monsoon; टूटा 16 साल पुराना रिकॉर्ड, जानिए भारत के किस हिस्से में दी दस्तक
आईएमडी के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून आज यानी शनिवार, 24 मई को केरल में दस्तक दे चुका है। यहां मानसून के पहुंचने की सामान्य तारीख 1 जून है। इस लिहाज से देखा जाए सामान्य तिथि से 8 दिन पहले मानसून की एंट्री हुई है।
- Written By: अभिषेक सिंह
केरल पहुंचा मानसून (सोर्स-सोशल मीडिया)
तिरुवनंतपुरम: इस वक्त की सबसे बड़ी ख़बर सामने आ रही है। मानसून ने भारत में दस्तक दे दी है। इस बार अपने तय वक्त से 8 दिन पहले ही मानसून ने केरल के तट पर एंट्री की है। मानसून की इस अर्ली एंट्री ने पिछले 16 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आम तौर पर यह जून के पहले हफ्ते में आता है।
आईएमडी के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून आज यानी शनिवार, 24 मई को केरल में दस्तक दे चुका है। यहां मानसून के पहुंचने की सामान्य तारीख 1 जून है। इस लिहाज से देखा जाए तो दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अपनी सामान्य तिथि से 8 दिन पहले इंडिया में एंट्री मार दी है।
2009 में हुई थी 9 दिन पहले एंट्री
जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले केरल में साल 2009 में मानसून ने सामान्य तिथि से 9 दिन पहले यानी 9 दिन पहले दस्तक दी थी। उससे पहले यह कारनामा साल 2001 में देखने को मिला था। लेकिन अब 16 साल बाद मानसून ने फिर समय से पहले एंट्री ली है।
सम्बंधित ख़बरें
झारखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-राजस्थान सहित पूरे देश का मौसम अपडेट
Maharashtra Weather: कोंकण में फुहारें तो विदर्भ में बढ़ेगी तपिश, जानें आज कैसा रहेगा आपके शहर का हाल?
Weather Update: मॉनसून का महाअलर्ट! 23 जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी, अगले 7 दिन रहेंगे बेहद भारी
मुंबई में बारिश के साथ बढ़ा बीमारियों का खतरा, BMC ने 10 लाख घरों का किया सर्वे; निर्माण स्थलों पर जांच तेज
Southwest Monsoon has set in over Kerala, today the 24 th May 2025: Southwest Monsoon has set in over Kerala today, the 24th May, 2025, against the normal date of 1st June. Thus, southwest monsoon has set in over Kerala 8 days before the normal date. This is the earliest date… pic.twitter.com/n9TcdkG3Ym — India Meteorological Department (@Indiametdept) May 24, 2025
सामान्य से अधिक बरिश का अनुमान
इससे पहले मौसम विभाग ने इस बार सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान जताया था। उत्तर भारत में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है, जो दीर्घावधि औसत 64.1 मिमी से 109 फीसदी अधिक होगी। अगर मौसम विभाग की यह भविष्यवाणी सटीक निकली तो किसानों को बड़ी राहत मिलने वाली है।
VIDEO | The southwest monsoon reached Kerala today, marking its earliest onset over the Indian mainland since 2009 when it began on May 23, the India Meteorological Department (IMD) said. Visuals from Thiruvananthapuram.#Monsoon2025 #KeralaRains (Full video available on PTI… pic.twitter.com/aFE7ptP5Zd — Press Trust of India (@PTI_News) May 24, 2025
इन राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट
आईएमडी ने शनिवार को केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़,उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, और राजस्थान के लिए आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। वहीं, उत्तराखंड और हिमाचल में ओले गिरने की चेतावनी भी जारी की है।
केरल में मछुआरों के लिए चेतावनी
मौसम विभाग ने केरल के तटीय और अंदरूनी इलाकों में तेज तूफान की चेतावनी दी है। मछुआरों समेत आम लोगों को एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी गई है। केरल-कर्नाटक-लक्षद्वीप तटों पर 23 से 27 मई तक मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
