-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Weather Update Imd Issues Heavy Rain Alert For 29 States
देश का मौसम: 29 राज्यों में भयंकर तूफानी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की बड़ी चेतावनी, जानिए अपने राज्य का हाल
- Written By: अभिषेक सिंह
मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार के लिए दो तरह के रेड अलर्ट जारी किए हैं। पहला भारी बारिश का, दूसरा भीषण गर्मी का। देश के पश्चिमी तट (गुजरात, कोंकण, गोवा, कर्नाटक, केरल) पर 24 घंटे में 200 मिमी बारिश की संभावना है।

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: मानसून शनिवार को दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में दस्तक देने जा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अगले एक हफ्ते में यह दक्षिण और पूर्वोत्तर के राज्यों को कवर कर लेगा। वहीं, 4-5 जून को मध्य और पूर्वी भारत तक पहुंच सकता है।
मौसम विभाग ने आज के लिए दो तरह के रेड अलर्ट जारी किए हैं। पहला भारी बारिश का, दूसरा भीषण गर्मी का। देश के पश्चिमी तट (गुजरात, कोंकण, गोवा, कर्नाटक, केरल) पर 24 घंटे में 200 मिमी बारिश की संभावना है। इन राज्यों में अगले सात दिन तक भारी बारिश हो सकती है।
जैसलमेर में 48 डिग्री पहुंचा पारा
राजस्थान में गर्म हवाएं चलने की संभावना के चलते 27 मई तक राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में रेड अलर्ट है। शुक्रवार को जैसलमेर में सबसे ज्यादा 48 डिग्री तापमान रहा। आज इसमें और बढ़ोतरी हो सकती है। आज 2 जिलों में रेड, 7 जिलों में ऑरेंज और 2 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
झारखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-राजस्थान सहित पूरे देश का मौसम अपडेट
Maharashtra Weather: कोंकण में फुहारें तो विदर्भ में बढ़ेगी तपिश, जानें आज कैसा रहेगा आपके शहर का हाल?
Weather Update: मॉनसून का महाअलर्ट! 23 जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी, अगले 7 दिन रहेंगे बेहद भारी
पुणे में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार: हल्की बारिश से उमस से मिली राहत; 20 जुलाई के बाद भारी वर्षा का अलर्ट जारी
यूपी में आंधी-बारिश ने ली 60 जानें
मौसम विभाग ने शनिवार को देश के 29 राज्यों में तूफान का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश में पिछले 3 दिनों में तूफान और बारिश से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या 60 तक पहुंच गई है। बारिश के कारण लखनऊ और दिल्ली के बीच 4 उड़ानें रद्द कर दी गईं।
जानिए अपने शहर का तापमान
| शहर | न्यूनतम (°C) | अधिकतम (°C) |
|---|---|---|
| जयपुर | 28 | 40 |
| भोपाल | 26 | 39 |
| इंदौर | 25 | 33 |
| रायपुर | 28 | 33 |
| रांची | 22 | 31 |
| पटना | 28 | 36 |
| लखनऊ | 27 | 38 |
| दिल्ली | 27 | 40 |
| शिमला | 17 | 26 |
| चंडीगढ़ | 28 | 38 |
| अहमदाबाद | 29 | 40 |
| मुंबई | 24 | 32 |
| कोलकाता | 27 | 34 |
| चेन्नई | 27 | 36 |
इन राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट
आईएमडी ने शनिवार को केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़,उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, और राजस्थान के लिए आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। वहीं, उत्तराखंड और हिमाचल में ओले गिरने की चेतावनी भी जारी की है।
केरल में तूफानी बारिश के साथ समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
केरल में मछुआरों के लिए चेतावनी
मौसम विभाग ने केरल के तटीय और अंदरूनी इलाकों में तेज तूफान की चेतावनी दी है। मछुआरों समेत आम लोगों को एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी गई है। केरल-कर्नाटक-लक्षद्वीप तटों पर 23 से 27 मई तक मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
Weather update imd issues heavy rain alert for 29 states
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अमेरिका के नाक में दम करने वाला मोस्ट वांटेड गैंगस्टर नीतीश कौशल गिरफ्तार, RICO केस में FBI की बड़ी कार्रवाई
Jul 17, 2026 | 08:31 AMलॉर्ड्स ODI से पहले रोहित शर्मा पर बड़ा खुलासा, रिटायरमेंट की खबरों ने बढ़ाई हलचल
Jul 17, 2026 | 08:21 AMPitru Paksha 2026: श्राद्ध में कौआ, गाय और कुत्ते को ही क्यों खिलाया जाता है भोजन? जानिए इसकी धार्मिक मान्यता
Jul 17, 2026 | 08:20 AMबलूचिस्तान में BLA ने उड़ाई पाक सेना की बस; 45 सैनिकों की मौत का दावा, शहबाज-मुनीर के उड़े होश
Jul 17, 2026 | 08:20 AMजयंत पाटिल की शिंदे से 45 मिनट मुलाकात, फडणवीस से मिलने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में बढ़ीं अटकलें
Jul 17, 2026 | 08:19 AMDhamaal 4 Collection BO Day 7: पहले हफ्ते में ‘धमाल 4’ का तूफान, अजय देवगन ने कर दिया कमाल
Jul 17, 2026 | 08:12 AMLock Upp 2 में मारी एंट्री और अर्जुन कपूर के दिल में बजी घंटी, शो की इस कंटेस्टेंट पर आया दिल
Jul 17, 2026 | 08:12 AMवीडियो गैलरी

दिल्ली से लौटते ही बदले नरोत्तम मिश्रा के तेवर, प्रचार में विरोधियों और SP को दी खुली चेतावनी; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 11:01 PM
ना खाना मिला ना रिफंड, Swiggy पर भड़कीं सांसद महुआ मोइत्रा; बोलीं- बिना वजह काटा ₹1457 का चार्ज, VIDEO वायरल
Jul 16, 2026 | 10:44 PM
वर्दी वालों की गुंडागर्दी पड़ी भारी, आगरा कैंट विवाद पर उच्च स्तरीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:28 PM
चलती ट्रेन से पटरी पर गिरा बुजुर्ग! रेलवे कर्मचारी ने फरिश्ता बनकर बचाई जान, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:02 PM
स्टेशन मास्टर पर आरपीएफ का जानलेवा हमला! भड़के रेलवे कर्मचारी, कमांडेंट पर भी गिरेगी गाज? देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 09:12 PM
19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक! जानिए जान देने वाले महान नेताओं की कहानी, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 08:52 PM














