Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

प्रियंका के डेब्यू के लिए कोई वायनाड में कसर नहीं छोड़ेगी कांग्रेस, बेटी के लिए प्रचार करेंगी सोनिया गांधी

प्रदेश कांग्रेस नेताओं के मुताबिक सोनिया गांधी कई सालों बाद केरल लौट रही हैं और मंगलवार को होने वाले रोड शो में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी उनके साथ शामिल होंगी।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Oct 20, 2024 | 10:59 PM

प्रियंका गांधी व सोनिया गांधी (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: वायनाड उपचुनाव में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी बेटी प्रियंका गांधी के लिए प्रचार करती नज़र आएंगी। प्रदेश कांग्रेस नेताओं के मुताबिक सोनिया गांधी कई सालों बाद केरल लौट रही हैं और मंगलवार को होने वाले रोड शो में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी उनके साथ शामिल होंगी।

राहुल गांधी लोकसभा चुनाव में रायबरेली के साथ-साथ वायनाड से भी चुने गए थे। बाद में उन्होंने वायनाड से इस्तीफा दे दिया था। इस कारण यहां से उपचुनाव जरूरी हो गया है। वायनाड लोकसभा सीट पर 13 नवंबर को मतदान होगा। इसके साथ ही पलक्कड़ और चेलाक्कारा विधानसभा सीटों पर भी मतदान होगा। 23 नवंबर को मतगणना होगी।

यह भी पढ़ें:- 99 उम्मीदवारों की लिस्ट में क्यों शामिल नहीं है एक भी मुस्लिम नाम, क्या ‘सबका विश्वास’ जीतने में हार गई बीजेपी?

सम्बंधित ख़बरें

कांग्रेस नेता के बयान से विवाद, पुलिस कार्रवाई की मांग, प्रचार के आखिरी दिन तक आरोप-प्रत्यारोप तेज

सत्ता में रहकर भी पुणे का विकास नहीं किया, प्रशांत जगताप का BJP पर हमला बाेले- चुनाव को गाली-गलौज तक न ले जाएं

BJP-RSS नेताओं से मिले चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के दिग्गज, सुप्रिया श्रीनेत का तंज- ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है?

मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा और बुकी सोनू जलान की फोटो वायरल, कांग्रेस ने BJP को घेरा, सचिन सावंत बोल- वोट पाने…

राहुल गांधी ने दर्ज की थी बड़ी जीत

राहुल गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की एनी राजा से 3,64,422 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। हालांकि, यह उनके 2019 के प्रदर्शन से थोड़ा कम है, जब उन्होंने सीपीआई के पीपी सुनीर से 4,31,770 मतों के रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की थी। राहुल गांधी के वायनाड लोकसभा सीट खाली करने के बाद, राज्य कांग्रेस इकाई ने प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ने के लिए आमंत्रित किया और उन्हें वायनाड से यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) का उम्मीदवार घोषित किया।

5 लाख से ज्यादा वोटों से जीतेंगी प्रियंका

केरल में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को उम्मीद है कि प्रियंका गांधी यूडीएफ के गढ़ वायनाड से पांच लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज करेंगी। कांग्रेस महासचिव, संगठन, केसी वेणुगोपाल, जो राज्य की अलप्पुझा लोकसभा सीट से सांसद हैं, वायनाड में प्रियंका गांधी के चुनाव अभियान का समन्वय करेंगे।

बीजेपी से नव्या करेंगी मुकाबला

भाजपा ने वायनाड सीट पर महिला प्रतिद्वंदी को ही मैदान में उतारा है। नव्या विधानसभा क्षेत्र में एक्टिव भो हो गई हैं। रविवार को ही उन्होंने अपने एक बयान में कांग्रेस को निशाना बनाते हुए कहा कि गांधी परिवार इस निर्वाचन क्षेत्र को महज एक विकल्प या दूसरी सीट के रूप में देख रहा है।

यह भी पढ़ें:-  सपा ने कांग्रेस से उत्तर प्रदेश में लिया हरियाणा का बदला, उपचुनाव से पहले टूट गया इंडिया गठबंधन?

Sonia gandhi will campaign for priyanka gandhi in wayanad

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 20, 2024 | 10:59 PM

Topics:  

  • Congress
  • Priyanka Gandhi
  • Sonia Gandhi
  • Wayanad

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.