अचानक बिगड़ गई सोनिया गांधी की तबीयत: IGMC शिमला में हुआ इलाज, जांच के बाद क्या बोले डॉक्टर- VIDEO
कांग्रेस की दिग्गज नेता सोनिया गांधी की तबीयत शनिवार को अचानक बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें आईजीएमसी शिमला में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वह शिमला घूमने के लिए गई हुई थीं।
- Written By: अभिषेक सिंह
सोनिया गांधी ( सोर्सः सोशल मीडिया )
शिमला: पूर्व यूपी अध्यक्ष और कांग्रेस की राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की तबीयत शनिवार को अचानक बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें आईजीएमसी शिमला में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वह शिमला घूमने के लिए आई हुई थीं।
सूत्रों के हवाले से मिली ख़बर के अनुसार सोनिया को स्पेशल वॉर्ड में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों ने यहां सोनिया गांधी का एमआरआई व ईसीजी भी किया है। हालांकि जांच के बाद वह वापस अस्पताल से घर के लिए रवाना हो चुकी हैं। उनका अस्पताल पहुंचना रूटीन चेक-अप का हिस्सा था।
आपको बता दें कि पूर्व कांग्रसे अध्यक्ष सोनिया गांधी पांच दिन पहले छुट्टियां मनाने के लिए शिमला आई हुई थीं। यहां वह कांग्रेस महासचिव व बेटी प्रियंका गांधी के छरबड़ा स्थिति आवास में ठहरी हुई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
MP BJP Performance Report Card: BJP में ‘परफॉर्मेंस कार्ड’ पर घमासान, आपसी कलह सड़क पर आई, विपक्ष ने घेरा
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
केरलम में UDF सरकार का आगाज, वीडी सतीशन ने 20 कैबिनेट मंत्रियों के साथ ली शपथ, इन 14 नए चेहरों को मिली जगह
VD Satheesan Oath: केरलम के नए सीएम बने वीडी सतीशन, 20 सदस्यीय कैबिनेट के साथ ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
#WATCH हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से मेडिकल जांच के बाद रवाना हुईं। वे कुछ मामूली स्वास्थ्य समस्याओं के कारण नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए यहां आई थीं। pic.twitter.com/CL89Y0tOXK — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 7, 2025
क्या बोले आईजीएमसी के डॉक्टर
आईजीएमसी के डिप्टी एमएस डॉ. अमन चौहान ने बताया कि सोनिया गांधी अस्पताल में सामान्य चेकअप के लिए आई थीं। उन्हें ब्लड प्रेशर से संबंधित परेशानी हो रही थी। जिसके बाद वे वापस छराबड़ा लौट गई हैं। सोनिया गांधी की सेहत अब स्थिर है और उन्हें आगे की जांच और इलाज के लिए निर्देश दिए गए हैं।
सोनिया गांधी अस्पताल में सामान्य चेकअप के लिए आई थीं। उन्हें ब्लड प्रेशर से संबंधित परेशानी हो रही थी। सामान्य चेकअप के बाद वे वापस छराबड़ा लौट गई हैं। उनकी सेहत अब स्थिर है और उन्हें आगे की जांच और इलाज के लिए निर्देश दिए गए हैं। ~डॉ. अमन चौहान, डिप्टी एमएस, आईजीएमसी pic.twitter.com/vFvzA1Cih7 — अभिषेक ‘अजनबी’ ✍🏻 (@abhishekAZNABI) June 7, 2025
सीएम सुक्खू ने कैंसिल किया ऊना दौरा
सूत्रों के हवाले से यह भी ख़बर आ रही है कि सोनिया गांधी की तबीयत के बारे में पता चलते ही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपना ऊना दौरा कैंसिल कर दिया है। वह वापस शिमला लौट रहे हैं। कुछ देर में वह भी आईजीएमसी पहुंच सकते हैं।
बढ़ती उम्र बन रही परेशानी का कारण
सोनिया गांधी 78 साल की हैं। उनकी बढ़ती उम्र और मेडिकल जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नियमित जांच और उपचार जारी है। पिछले कुछ सालों में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की तबीयत कई बार खराब हुई है और उन्हें कई स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। सोनिया गांधी लंबे समय से सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रही हैं।
2022 में हुआ था कोरोना संक्रमण
साल 2022 में उन्हें सांस लेने में दिक्कत और वायरल बुखार के चलते दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद जून 2022 में कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें फिर से भर्ती कराना पड़ा था। सितंबर 2022 में भी उन्हें स्वास्थ्य कारणों से दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
