अचानक सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल में कराया गया भर्ती, जानें हेल्थ अपडेट
Sonia Gandhi Admitted in Hospital: बीते कुछ दिनों से सोनिया गांधी की तबीयत खराब चल रही थी, इसलिए बीती रात उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
सोनिया गांधी (फाइल फोटो)
Sonia Gandhi Hospitalized: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। कांग्रेस पार्टी की ओर से फिलहाल सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी बीते कुछ वर्षों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही हैं। इसी वजह से वह नियमित जांच और इलाज के लिए समय-समय पर अस्पताल जाती रही हैं। मंगलवार सुबह भी उनकी तबीयत के कारण उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पहले भी हुई थीं भर्ती
इससे पहले जून में स्वास्थ्य समस्याओं के रूटीन चेकअप के लिए उनको हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (IGMC) ले जाया गया। सोनिया गांधी की हालत स्थिर है और डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम ने उनकी मेडिकल जांच की. इसके बाद उन्हें वापस भेज दिया गया.
सम्बंधित ख़बरें
मंडला में एम्बुलेंस नहीं मिलने पर ऑटो में प्रसव, 4 नवजातों की मौत पर उमंग सिंघार ने सरकार को कांग्रेस ने घेरा
मोगा ब्लास्ट पर रवनीत बिट्टू का बड़ा दावा: ‘चिंगारी लगाकर भाग गए, अब भुगतेगा पंजाब’, BJP-कांग्रेस ने उठाए सवाल
MP पर कर्ज, सरदार सरोवर, ओंकारेश्वर मूर्ति विवाद और UCC समेत कई मुद्दों को लेकर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला
AI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
राजनीति में सोनिया गांधी की एंट्री
सोनिया गांधी औपचारिक रूप से 1997 में कोलकाता पूर्ण सत्र में कांग्रेस पार्टी की सदस्य बनीं। इसके बाद 1998 में पहली बार उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया। उस समय पार्टी नेतृत्व संकट, आंतरिक कलह और चुनावी हार से जूझ रही थी। कांग्रेस केवल तीन राज्यों मध्य प्रदेश, ओडिशा और मिजोरम में सत्ता में थी।
इस्तीफे की पेशकश और समर्थन
सोनिया गांधी जल्दी ही कांग्रेस का मुख्य चेहरा और राष्ट्रीय राजनीति में एक प्रभावशाली नेता बन गईं। हालांकि उनका उदय विवादों से भी मुक्त नहीं था। मई 1999 में, कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके विदेशी मूल पर सवाल उठाए। सोनिया ने कुछ समय के लिए इस्तीफे की पेशकश की, लेकिन पार्टी के अंदर व्यापक समर्थन ने उनकी स्थिति को मजबूत किया।
यह भी पढ़ें- ‘मोदी की ट्रंप से दोस्ती भारत के लिए खतरा…’, BJP नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने दी रिटायरमेंट की सलाह
सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने लगातार दो आम चुनाव जीते और 2000 के दशक में 16 राज्यों में शासन किया। इसके बाद 2017 में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। फिलहाल वह राज्यसभा की सदस्य हैं।
