Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

स्मृति ईरानी ने कहा- ‘कांग्रेस का इतिहास खून से सना हुआ, महिला सुरक्षा से इनका कोई सरोकार नहीं’

  • By वैष्णवी वंजारी
Updated On: Aug 09, 2023 | 02:29 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 1984 के सिख विरोधी दंगों और कश्मीर में अशांति एवं कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार का मुद्दा उठाया और कहा कि ‘‘कांग्रेस का इतिहास खून से सना है” और विपक्ष को महिला सुरक्षा, गरीब कल्याण, नौजवानों के हितों एवं देश के विकास से कोई सरोकार नहीं है।   लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि पूरे देश ने देखा कि राहुल गांधी ने भारत माता की हत्या की बात की और कांग्रेस के लोग यहां मेज थपथपा रहे थे, संसदीय इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ।   

विपक्षी सदस्यों की टोकाटोकी के बीच ईरानी ने केंद्र में कांग्रेस की सरकार के समय हुए 1984 के सिख विरोधी दंगों और कश्मीर में अशांति एवं कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार तथा आपातकाल के मुद्दे उठाए और कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लोकसभा में राहुल गांधी के एक बयान के जवाब में कहा, ‘‘ मणिपुर खंडित नहीं है, यह भारत का अभिन्न हिस्सा है।”

ईरानी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने न सिखों के साथ इंसाफ किया, न ही नौजवानों, किसानों के हितों की चिंता की और न ही महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान दिया।  ईरानी ने कहा, ‘‘ ऐसे में जो देश के लोगों, महिलाओं, गरीबों और नौजवानों की बात कर रहा है उस पर देश फिर से विश्वास करेगा। 2024 में फिर से नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी।” उन्होंने कहा, ‘‘देश कभी भी उनकी (राहुल गांधी) माताजी के हाथों में देश की तिजोरी की चाबी नहीं देगा।”     

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर महानगरपालिका चुनाव: बीजेपी ने 10 लाख रुपए का प्रलोभन दिया, कांग्रेस का आरोप

‘नहीं मालिक आप जैसा बोलोगे वैसा करूंगा…’ PM मोदी और ट्रम्प के AI वीडियो से सियासी भूचाल

‘मुंबई का मेयर हिंदू-मराठी नहीं, भारतीय होगा’, फडणवीस पर कांग्रेस अध्यक्ष सपकाल का पलटवार

हार पर मंथन में ‘हाथापाई’? कांग्रेस दफ्तर में अध्यक्ष के सामने ही चले लात-घूंसे, जानें क्या हुआ

स्मृति ईरानी ने यह दावा भी किया कि उनसे पहले के वक्ता कांग्रेस सांसद (राहुल गांधी) ने सदन से जाते हुए अभद्र आचरण दर्शाया है और ऐसा आचरण संसद में कभी नहीं देखा गया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विपक्ष को महिला सुरक्षा, गरीबों के कल्याण, नौजवानों के हितों एवं देश के विकास से कोई सरोकार नहीं है जबकि पिछले नौ वर्षों में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने शौचालयों का निर्माण करने, नल से जल पहुंचाने, महिला सुरक्षा की दिशा में कदम उठाने जैसे कदम उठाये हैं।

स्मृति ईरानी ने कहा कि हमारे देश के संसदीय इतिहास में आज तक ‘भारत मां की हत्या’ की बात नहीं हुई और कभी इस बात पर मेज नहीं थपथपाई गईं। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों ने आज यहां बैठकर भारत मां की हत्या की बात पर मेज थपथपाई हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत मां की हत्या की बात पर कांग्रेस पार्टी तालियां बजाती रही। ईरानी ने कहा कि उन्होंने इस बात का संकेत पूरे देश को दिया है कि किसके मन में गद्दारी है।     

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मणिपुर की स्थिति को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि पूर्वोत्तर के इस राज्य में ‘भारत माता’ की हत्या की गई है और ऐसा करने वाले लोग ‘देशद्रोही’ हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने मणिपुर को बांट दिया है। उन्होंने कहा, ‘ मणिपुर खंडित, विभाजित नहीं है, मेरे देश का अंश है।” केंद्रीय मंत्री ईरानी ने एक तस्वीर दिखाते हुए कहा कि यह धुंधली तस्वीर गिरिजा टिक्कू की है, जिनके साथ 90 के दशक में बलात्कार किया गया और उनका शरीर काट दिया गया।

उन्होंने कहा कि इस घटना का दृश्य एक फिल्म में आया तो कांग्रेस के कुछ प्रवक्ताओं ने उसे दुष्प्रचार कहा।    स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस के लोग नहीं चाहते कि कश्मीरी पंडितों की दास्तान कहीं सुनाई जाए। केंद्रीय मंत्री ने कहा विपक्ष ‘इंडिया’ नहीं है, क्योंकि वे भ्रष्टाचार को परिभाषित करते हैं।(एजेंसी)

Smriti irani said the history of congress is stained with blood they have nothing to do with womens safety

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 09, 2023 | 02:29 PM

Topics:  

  • Congress
  • Smriti Irani
  • Women's Safety

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.