Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी विवेक एक्सप्रेस में ब्रेक बाइंडिंग के चलते निकला धुआं, यात्रियों में हड़कंप

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: Jul 11, 2023 | 05:15 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

भुवनेश्वर. ओडिशा में मंगलवार को एक बड़ा ट्रेन हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के मुताबिक ब्रह्मपुर स्टेशन के पास डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी विवेक एक्सप्रेस के एक कोच से अचानक धुआं निकलने लगा। जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया। यात्री आग लगने के डर से ट्रेन से उतरने लगे। हालांकि, गहन जांच में पता चला कि धुआं कोच में ब्रेक बाइंडिंग के कारण निकला था। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

रेलवे अधिकारी बसंत कुमार सत्पथी ने कहा, “धुआं किसी दुर्घटना के कारण नहीं बल्कि ब्रेक बाइंडिंग के कारण निकला था। एक बोरी कोच के पहिए में फंस गई थी। हमने बोरी को पहिए से हटा दिया है और आग बुझाने वाले यंत्र का भी इस्तेमाल किया है। ट्रेन लगभग 15-30 मिनट तक रुकी रही।”

#WATCH | Smoke witnessed in one of the coaches of Dibrugarh-Kanyakumari Vivek Express near Odisha’s Brahmapur Station due to brake binding as a sack got stuck in the wheel of a coach “The smoke was not due to any mishap but brake binding as a sack had got stuck in a wheel of a… pic.twitter.com/MUSoIoS1lp — ANI (@ANI) July 11, 2023

गौरतलब है कि 7 जुलाई को यदाद्री भुवनगिरी जिले के पगडिपल्ली और बोम्मईपल्ली के बीच फलकनुमा एक्सप्रेस में आग लग गई थी। हावड़ा से सिकंदराबाद आ रही ट्रेन में अचानक आग लगने से 5 बोगियां पूरी तरह जल गईं और एक बोगी आंशिक रूप से जल गई थी। इस हादसे की एक उच्च स्तरीय समिति ने जांच शुरू कर दी है।

Smoke came out due to brake binding in dibrugarh kanyakumari vivek express stir among passengers

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 11, 2023 | 05:15 PM

Topics:  

  • Odisha News

सम्बंधित ख़बरें

1

5 साल के बच्चे ने इतनी ठंड में जंगल में रातभर पिता की लाश और बेहोश मां की रखवाली की, झकझोर देगी घटना

2

विधायकों के आए अच्छे दिन…वेतन 211% बढ़ा, देश में सबसे अधिक सैलरी पाने वाले बने ओडिशा के MLA

3

बदले की आग में जल उठा ओडिशा, आदिवासियों ने फूंक दिया पूरा गांव, जानिए क्यों?

4

कटक में डबल मर्डर, बेटे ने बेरहमी से की मां-बाप की हत्या, पत्नी से बोला- ‘सारे चैप्टर खत्म कर दिए’

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.