- Hindi News »
- India »
- Sitaram Yechury Married Bbc Journalist Seema Chishti Second Time
इन वजहों से चर्चा में रहे थे सीताराम येचुरी, मुस्लिम पत्रकार से कर ली थी दूसरी शादी
पश्चिम बंगाल से सीपीएम के राज्यसभा सांसद सीताराम येचुरी की पहली शादी वामपंथी कार्यकर्ता बीना मजूमदार की बेटी इंद्राणी मजूमदार से हुई थी। उनके दो बच्चे हुए, जिसमें एक बेटा और एक बेटी थी। इसके बाद भी उन्होंने अपनी दूसरी शादी चर्चित बीबीसी की पत्रकार सीमा चिश्ती से की।
- Written By: विजय कुमार तिवारी

सीमा चिश्ती व सीताराम येचुरी (डिजाइन फोटो)
नवभारत डेस्क : सीताराम येचुरी भारतीय राजनीति और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के एक बड़े कद्दावर नेताओं में गिने जाते थे। वह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के पांचवें महासचिव के रूप में नियुक्त हुए थे। वर्तमान समय में वह सीपीएम के संसदीय समूह के नेता और पार्टी के पुलिस ब्यूरो के सदस्य के रूप में काम कर रहे थे। सीताराम येचुरी को एक चर्चित स्तंभकार, लेखक अर्थशास्त्री और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी जाना जाता है।
सीताराम येचुरी तीन बार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव बनाए गए। 1992 से सीपीआई (एम) के पोलित ब्यूरो के सदस्य थे। 2005 से 2017 तक पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के सांसद चुने गए थे।
पार्टी के वफादार नेता
सीताराम येचुरी बेहद प्रबुद्ध नेताओं में गिने जाते थे। उनको राजनीतिक और सामाजिक विषयों की अच्छी समझ रखते थे और हिंदी, अंग्रेजी, बांग्ला, तेलुगु जैसी कई भाषाओं में बात करने की क्षमता थी। हालांकि वामपंथी उन्हें मध्यमार्गी कहा करते थे, लेकिन वह खुद को वामपंथ का मजबूत सिपाही बताते थे। उसी के चलते कई बार वामपंथी नेताओं से उनकी कुछ विचारों की टकराहट होती रहती थी, लेकिन उनके कामकाज और पार्टी के प्रति वफादारी पर कोई कभी अंगुली नहीं उठा सका।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Contractors: 96 हजार करोड़ बकाया भुगतान को लेकर ठेकेदारों की हड़ताल, विकास कार्यों पर असर तय
नासिक में बेमौसम बारिश का कहर, 28 हजार हेक्टेयर फसल बर्बाद; 349 गांव प्रभावित
बच्चू कड़ू का ऑडियो क्लिप वायरल, विधायक के भाई की हत्या की रची साजिश? अमरावती में मचा सियासी बवाल
मुल्तानी मिट्टी के ये 3 फेस पैक चेहरे पर लाएंगे जबरदस्त निखार, बस जान लें लगाने का सही तरीका
सीताराम येचुरी पार्टी के पूर्व महासचिव हरकिशन सिंह सुरजीत की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा याद किया जाएगा, क्योंकि उन्होंने ही 1996 में संयुक्त मोर्चा सरकार के लिए न्यूनतम साझा कार्यक्रम का मसौदा तैयार करने के लिए पी चिदंबरम का सहयोग किया था, जिसके बाद 2004 में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार बनने का रास्ता साफ हुआ था। उसमें भी सीताराम येचुरी की महत्वपूर्ण भूमिका थी।
सीताराम येचुरी की चर्चित शादी
सीताराम येचुरी को उनकी चर्चित शादी के लिए भी जाना जाता है। पश्चिम बंगाल से सीपीएम के राज्यसभा सांसद सीताराम येचुरी की पहली शादी वामपंथी कार्यकर्ता बीना मजूमदार की बेटी इंद्राणी मजूमदार से हुई थी। उनके दो बच्चे हुए, जिसमें एक बेटा और एक बेटी थी। उनके बेटे आशीष येचुरी की 35 साल की उम्र में कोरोना के चलते 2021 में निधन हो गया था, जिसके बाद से वह काफी टूट गए थे। वहीं उनकी बेटी अकिला येचुरी एक प्रोफेसर के रूप में काम कर रही हैं।
इसे भी पढ़ें.. सीपीआईएम महासचिव सीताराम येचुरी का निधन; 72 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, कट गया लेफ्ट का मजबूत हाथ
इसी दौरान उन्होंने अपनी दूसरी शादी चर्चित बीबीसी की पत्रकार सीमा चिश्ती से की। सीमा चिश्ती फिलहाल ‘द वायर’ की संपादक हैं और उनका एक बेटा दानिश भी है।
Sitaram yechury married bbc journalist seema chishti second time
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra Contractors: 96 हजार करोड़ बकाया भुगतान को लेकर ठेकेदारों की हड़ताल, विकास कार्यों पर असर तय
Apr 04, 2026 | 09:06 AMनासिक में बेमौसम बारिश का कहर, 28 हजार हेक्टेयर फसल बर्बाद; 349 गांव प्रभावित
Apr 04, 2026 | 09:06 AMबच्चू कड़ू का ऑडियो क्लिप वायरल, विधायक के भाई की हत्या की रची साजिश? अमरावती में मचा सियासी बवाल
Apr 04, 2026 | 09:02 AMमुल्तानी मिट्टी के ये 3 फेस पैक चेहरे पर लाएंगे जबरदस्त निखार, बस जान लें लगाने का सही तरीका
Apr 04, 2026 | 09:02 AMनासिक मनपा का बड़ा फैसला, 2 दिन का मेगा वॉटर शटडाउन, 4-5 अप्रैल को पानी सप्लाई बंद
Apr 04, 2026 | 08:53 AMWeather Alert: मौसम विभाग ने जारी किया डबल अलर्ट! इन 22 राज्यों में तूफानी बारिश और ओले गिरने की दी चेतावनी
Apr 04, 2026 | 08:48 AMसंभाजीनगर में देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश, होटल नंदिनी पर क्राइम ब्रांच ने मारा छापा; संचालक फरार, जांच तेज
Apr 04, 2026 | 08:43 AMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM










