- Hindi News »
- India »
- Sikkim University Allows Female Students One Day Menstrual Leave
सिक्किम यूनिवर्सिटी में अब छात्राओं को मिलेगी 1 दिन की मेन्स्ट्रुअल लीव, कभी स्मृति ईरानी ने किया था विरोध
- Written By: राहुल गोस्वामी
सिक्किम यूनिवर्सिटी ने अब छात्राओं के लिए हर महीने एक दिन की मेन्स्ट्रुअल लीव की परमिशन दी है। इस बाबत सिक्किम यूनिवर्सिटी छात्र संघ (SUSA) ने इसकी मांग की थी।

सिक्किम यूनिवर्सिटी में मेन्स्ट्रुअल लीव की परमिशन
गंगटोक: जहां एक तरफ महिलाओं और छात्राओं को पीरियड या मासिक धर्म के दौरान काम और यूनिवर्सिटी से छुट्टी देने की व्यवस्था करने की मांग लंबे समय से उठ रही है। वहीं इन सबके बीच सिक्किम यूनिवर्सिटी ने अब छात्राओं के लिए हर महीने एक दिन की मेन्स्ट्रुअल लीव की परमिशन दी है।
इस बाबत बीते 4 दिसंबर को यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार लक्ष्मण शर्मा ने इसका नोटिफिकेशन जारी किया। जानकारी दें कि, बीते महीने ही सिक्किम यूनिवर्सिटी छात्र संघ (SUSA) ने इसकी मांग की थी।
तब इस बाबत रजिस्ट्रार ने कहा था कि, वाइस चांसलर ने यूनिवर्सिटी की छात्राओं को प्रत्येक महीने एक दिन का मेन्स्ट्रुअल लीव देने की स्वीकृति दी है। हालांकि, ये लीव परीक्षा के समय नहीं मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
जानकारी दें कि, बीते 25 अगस्त को सिक्किम हाई कोर्ट ने एक जरुरी कदम उठाते हुए अपनी महिला कर्मचारियों के लिए मासिक धर्म अवकाश नीति शुरू की थी, जो भारत में किसी भी हाई कोर्ट के लिए पहली बार है।
बीते 27 मई को घोषित की गई इस नीति में रजिस्ट्री में कार्यरत महिला कर्मचारियों को हर महीने “2-3 दिन की मासिक धर्म छुट्टी” लेने की अनुमति दी गई थी। उल्लेखनीय रूप से, यह छुट्टी कर्मचारी के कुल अवकाश शेष से भी नहीं काटी जाएगी और इसके लिए हाई कोर्ट के चिकित्सा अधिकारी की परमीशन की आवश्यकता होगी।
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
हालांकि दिसंबर 2023 में, महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने मासिक धर्म अवकाश के विचार का विरोध किया था। उन्होंने तब इस बात पर जोर दिया था कि मासिक धर्म को एक बाधा के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए और संभावित भेदभाव के बारे में चिंता व्यक्त करते हुए, उन्होंने कहा था कि समान अवसरों को मासिक धर्म पर अलग-अलग विचारों से प्रभावित नहीं होना चाहिए।
लेकिन फिर दिसंबर 2023 को ही स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने महिलाओं के खिलाफ भेदभाव को रोकने के लिए घर से काम करने के विकल्प या सहायक अवकाश का सुझाव देते हुए मासिक धर्म स्वच्छता नीति का मसौदा भी तैयार किया था।
Sikkim university allows female students one day menstrual leave
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Apple का सबसे बड़ा AI दांव, नया Siri बनेगा ChatGPT जैसा स्मार्ट, iPhone यूजर्स चौंक जाएंगे
May 30, 2026 | 05:06 AMपेट्रोल-डीजल हुआ महंगा तो EV की डिमांड में आया विस्फोट, 15 दिनों में दोगुनी हुई इलेक्ट्रिक कारों की बुकिंग
May 30, 2026 | 03:48 AMAaj Ka Rashifal 30 May 2026: कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ, जानें अपनी राशि का पूरा भाग्यफल
May 30, 2026 | 12:02 AMRiver Rejuvenation: खाम नदी पुनर्जीवन परियोजना के मे आई गति, प्रदूषण मुक्त और स्वच्छ नदी बनाने के दिए निर्देश
May 29, 2026 | 11:49 PMIPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस की धमाकेदार एंट्री, क्वालीफायर-2 में RR को 7 विकेट से हराया, गिल का शतक
May 29, 2026 | 11:28 PMजबलपुर के डुमना एयरपोर्ट के पास मिला जिंदा मोर्टर बम, सेना ने किया जब्त; इलाके में मचा हड़कंप
May 29, 2026 | 11:22 PMडीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM














