-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Budget »
- Sitharaman Chairs Pre Budget Consultation With Farmer Associations
Union Budget 2025 : किसानों की नाराजगी दूर करने के लिए कुछ खास करना चाह रही हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
- Written By: विजय कुमार तिवारी
अगले वित्तीय वर्ष के लिए वार्षिक बजट तैयार करने की औपचारिक कवायद शुरू हो चुकी है। पिछले वर्षों की तरह, 2025-26 का बजट 1 फरवरी को पेश किए जाने की उम्मीद है।

किसान संघों के प्रतिनिधियों और प्रमुख कृषि अर्थशास्त्रियों के साथ चर्चा में निर्मला सीतारमण (सौ. से सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न किसान संघों के प्रतिनिधियों और प्रमुख कृषि अर्थशास्त्रियों के साथ दूसरी बजट-पूर्व परामर्श बैठक की अध्यक्षता की। यह चर्चा केंद्रीय बजट 2025-26 की तैयारियों के हिस्से के रूप में की गई।
बैठक में कृषि क्षेत्र में प्रमुख चुनौतियों और अवसरों को समझने पर ध्यान केंद्रित किया गया। कृषक समुदाय के प्रतिनिधियों ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों के कल्याण में सुधार के उद्देश्य से नीतिगत बदलावों, बजटीय सहायता और सुधारों पर अपने सुझाव साझा किए। कृषि अर्थशास्त्रियों ने टिकाऊ कृषि पद्धतियों, उत्पादकता वृद्धि और बाजार सुधारों पर भी जानकारी दी।
Union Minister for Finance & Corporate Affairs Smt. @nsitharaman chairs the first Pre-Budget Consultation with leading economists in connection with the upcoming Union Budget 2025-26, in New Delhi, today. Along with the FM, the meeting was also attended by Union Minister of… pic.twitter.com/tAZ2NK424t — Ministry of Finance (@FinMinIndia) December 6, 2024
वित्त मंत्रालय ने X पर एक पोस्ट में कहा, “केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री श्रीमती @nsitharaman ने आज नई दिल्ली में आगामी केंद्रीय बजट 2025-26 के संबंध में विभिन्न किसान संघों और प्रमुख कृषि अर्थशास्त्रियों के साथ दूसरे बजट-पूर्व परामर्श की अध्यक्षता की।”
बताया जा रहा है कि इस परामर्श के दौरान केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, वित्त सचिव और आर्थिक मामलों के विभाग और निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक: फसलों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाने के लिए संशोधित बीमा योजना शुरू; 31 जुलाई आवेदन की अंतिम तिथि
Bhandara News: भंडारा में किसानों को नकली कृषि सामग्री से बचाने के लिए सख्त अभियान, 39 लाइसेंस निलंबित
दाभा में बन रहा देश का सबसे बड़ा कृषि कन्वेंशन सेंटर; सीएम फडणवीस ने किया निरीक्षण, 60 फीसदी काम मुकम्मल
गोंदिया में खाद कंपनियों की मनमानी से विवाद; यूरिया के साथ दूसरा उर्वरक लेने की अनिवार्यता से विक्रेता परेशान
यह परामर्श वित्त मंत्रालय द्वारा व्यापक और समावेशी बजट के लिए विभिन्न क्षेत्रों के हितधारकों से इनपुट एकत्र करने के लिए आयोजित की जा रही बैठकों की श्रृंखला का हिस्सा है। इससे पहले, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आगामी बजट के लिए इनपुट और सुझाव एकत्र करने के लिए प्रमुख अर्थशास्त्रियों के साथ बजट-पूर्व बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में हुई। वित्त मंत्रालय सालाना विशेषज्ञों, उद्योग जगत के नेताओं, अर्थशास्त्रियों और राज्य के अधिकारियों के साथ कई बजट-पूर्व परामर्श बैठकें आयोजित करता है।
अगले वित्तीय वर्ष के लिए वार्षिक बजट तैयार करने की औपचारिक कवायद शुरू हो चुकी है। पिछले वर्षों की तरह, 2025-26 का बजट 1 फरवरी को पेश किए जाने की उम्मीद है।
Sitharaman chairs pre budget consultation with farmer associations
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Alia Bhatt Next Film: क्या ‘अल्फा’ के बाद बदलने जा रही हैं आलिया भट्ट की इमेज? नई हॉरर थ्रिलर का किया ऐलान
Jul 14, 2026 | 04:03 PMभोपाल स्कॉलरशिप घोटाला: CBI की बड़ी कार्रवाई, बैंक मैनेजर समेत 6 पर FIR दर्ज छात्रवृत्ति में धांधली का खुलासा
Jul 14, 2026 | 04:02 PMअतिक्रमण के खिलाफ नागपुर मनपा सख्त: महल में हमेशा की तरह डटा रहा दस्ता, प्रतापनगर से 8 ठेले किए जब्त
Jul 14, 2026 | 03:58 PMउत्तराखंड में शराब के नशे में दिल्ली के पर्यटकों का हंगामा, स्थानीय लोगों पर किया हमला; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 03:50 PMसंभाजीनगर ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान में 1,239 ऑटो रिक्शाओं पर की कार्रवाई, 11 लाख रुपये का जुर्माना वसूला
Jul 14, 2026 | 03:49 PMबारामती को मिला वर्ल्ड-क्लास रेलवे स्टेशन, 11.40 करोड़ से पुनर्विकास, सुनेत्रा पवार ने PM मोदी का जताया आभार
Jul 14, 2026 | 03:46 PMजेजुरी-बेलसर सड़क हादसे के घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे कलेक्टर, इलाज में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश
Jul 14, 2026 | 03:44 PMवीडियो गैलरी

क्या इस्लाम में चार शादियों की इजाजत? मौलाना ने खोलकर रख दी पूरी सच्चाई- VIDEO
Jul 14, 2026 | 02:39 PM
रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:29 PM














