- Hindi News »
- India »
- Sikkim Governor Met Pm Modi And Defense Minister
सिक्किम के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री से की मुलाकात, जानें ‘वाइब्रेंट विलेज’ के अलावा क्या हुई बात
सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने दिल्ली में पीएम मोदी, उपराष्ट्रपति धनखड़ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की है। इस दौरान राज्यपाल ने तीनों नेताओं को सिक्किम में आई बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी दी।
- Written By: Saurabh Pal

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर और पीएम मोदी)
गंगटोकः सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और उनके साथ राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। माथुर ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की। राजभवन की ओर से शनिवार को जारी एक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री के साथ बैठक के दौरान सिक्किम के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
राजभवन की तरफ बताया गया कि पीएम मोदी से ‘वाइब्रेंट विलेज’ योजना के तहत सीमावर्ती क्षेत्रों के समग्र विकास पर चर्चा की गई। वहीं एक अन्य बयान में कहा गया कि एक अलग बैठक में माथुर ने उपराष्ट्रपति को राज्य में जारी विभिन्न विकास परियोजनाओं से अवगत कराया। इसमें कहा गया कि सिक्किम के बुनियादी ढांचे, शिक्षा, पर्यटन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्राकृतिक आपदा पर चर्चा
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: जनता को सोना खरीदने से रोका, पर खुद की तिजोरियां क्यों भर रही सरकार है? जानिए इसके पीछे का सच
100 बिलियन डॉलर निवेश और 10 लाख नौकरियां! नॉर्वे और भारत के बीच हुई बड़ी डील, आतंकवाद पर भी गरजे PM मोदी
43 साल का इंतजार खत्म! ओस्लो पहुंचे PM मोदी, वैश्विक मंदी और युद्ध के बीच नॉर्वे से होने जा रही है ‘महाडील’
नीट पेपर लीक मामले सभी आरोपी भाजपाई, संजय राउत ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
वहीं एक अन्य बयान में कहा गया कि रक्षा मंत्री के साथ संक्षिप्त बैठक में राज्यपाल ने राज्य की विभिन्न विकास योजनाओं, परियोजनाओं और सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने राजनाथ सिंह को मंगन जिले में हाल में आई प्राकृतिक आपदा के बारे में भी जानकारी दी, जिसमें सेना के जवानों ने कर्तव्य के दौरान अपनी जान गंवा दी। बैठकें उस दिन हुईं जब कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना हुआ। सरकार हर साल जून से सितंबर के बीच दो मार्गों-उत्तराखंड में लिपुलेख दर्रे (1981 से) और सिक्किम में नाथू ला (2015 से) के माध्यम से कैलाश मानसरोवर यात्रा आयोजित करती है।
आतिशी का भाजपा पर हमला, जब कहा था झुग्गी-झोपड़ी नहीं गिराएंगे, तो अब बुल्डोजर क्यों चलवा रहे
तीन बड़े नेताओं से सिक्किम के राज्यपाल की मुलाकात
बता दें कि राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर की उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री से मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। इसकी कई वजहें, जिसमें से एक वजह चीन तो दूसरी बाढ़ है। सिक्किम चीन से सटा हुआ राज्य है और भारत के साथ सीमा विवाद भी है। चीन सीमायी इलाकों में तेजी से विकास कार्य कर सीमाओं को मजबूत बना रहा है। इसके अलावा अवैध अतिक्रमण की भी खबरें आती रहती हैं।
-एजेंसी इनपुट के साथ
Sikkim governor met pm modi and defense minister
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
विकास या मुसीबत? नागपुर की सड़कों पर ट्रैफिक का तांडव; फ्लाईओवर निर्माण बना सिरदर्द
May 19, 2026 | 01:11 PMभंडारा में कम बारिश की आशंका, पालकमंत्री पंकज भोयर ने दिए पानी के सूक्ष्म नियोजन के निर्देश
May 19, 2026 | 01:08 PMकेजरीवाल, सिसोदिया समेत AAP नेताओं की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया नोटिस, 4 हफ्तों में मांगा जवाब
May 19, 2026 | 01:07 PMNalco job 2026: नालको में निकली 268 पदों पर भर्ती, 10वीं पास वालों के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन प्रक्रिया
May 19, 2026 | 01:04 PMChild Drowning Death News: विरार रिसॉर्ट में दर्दनाक हादसा, स्विमिंग पूल में डूबने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत
May 19, 2026 | 01:04 PMRanbir Kapoor की Ramayana का बड़ा कारनामा, 10 हजार क्रू मेंबर में कर रहे काम, फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड
May 19, 2026 | 01:03 PMMouni Roy Black Dress: सेपरेशन के बाद कान्स 2026 में छाईं मौनी रॉय, ब्लैक ड्रेस में दिखा ग्लैमरस अंदाज
May 19, 2026 | 01:01 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














