मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा ऐलान, हाईकोर्ट के सिटिंग जज करेंगे सिद्धू मूसेवाला मामले की जांच
- Written By: सुभाष यादव
File Photo
चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश से कराएगी। मुख्यमंत्री मान ने कहा इस जघन्य अपराध के दोषियों को न्याय के कटघरे तक लाने में राज्य सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री का यह बयान मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह द्वारा उनके बेटे की हत्या के मामले की जांच उच्च न्यायालय के एक मौजूदा न्यायाधीश से कराने की मांग के बाद आया। मुख्यमंत्री मान ने एक बयान में मूसेवाला के निधन पर गहरा शोक भी व्यक्त किया।
उन्होंने कहा ‘‘राज्य सरकार पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से अनुरोध करेगी कि इस मामले की जांच उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश से कराई जाए।” मान ने कहा कि राज्य सरकार इस जांच आयोग में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) जैसी केंद्रीय एजेंसी का पूरा सहयोग सुनिश्चित करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब के हिंदू व्यापारियों पर ED की रेड से भड़के केजरीवाल, बोले- चिट्टा पार्टी से गठबन्धन को बेचैन है BJP
जो बोया, वही काट रहीं दीदी… TMC की टूट पर कांग्रेस ने ली चुटकी, बोले- नीतीश को रोकने की भुगत रहीं सजा
‘AAP कार्यकर्ताओं को आ रहे IB के फोन’, अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा; बोले- हमारे लोगों को बनाया जा रहा निशाना
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षा में कमी और जवाहदेही तय करने के पहलुओं पर पहले ही उच्चतम स्तर पर जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मशहूर पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता मूसेवाला की रविवार को मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
