-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Siddaramaiah Called Aditya Thackeray Statement Childish
आदित्य ठाकरे को सिद्धारमैया ने दिया करारा जवाब, बेलगावी को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग को बताया बचकाना
- Written By: आकाश मसने
शिवसेना (यूबीटी) ने नेता आदित्य ठाकरे ने इसका विरोध करते हुए बेलगावी को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग की थी। मंगलवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पलटवार किया है।

आदित्य ठाकरे व सिद्धारमैया (सोर्स: सोशल मीडिया)
बेंगलुरु: कर्नाटक के बेलगावी में महाराष्ट्र एकीकरण समिति द्वारा आयोजित एक सम्मेलन पर सिद्धारमैया ने रोक लगा दी है। इसके बाद शिवसेना (यूबीटी) ने नेता आदित्य ठाकरे ने इसका विरोध करते हुए बेलगावी को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग की थी। मंगलवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पलटवार किया है।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मंगलवार को शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे की बेलगावी को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग को ‘बचकाना’ करार दिया। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि “बेलगाम पर महाजन आयोग की रिपोर्ट अंतिम है। यह मांग करना मूर्खता है कि जिले को महाराष्ट्र में शामिल किया जाना चाहिए। कर्नाटक सरकार इस संबंध में दिए जा रहे बचकाने बयानों को बर्दाश्त नहीं करेगी।”
महाराष्ट्र एकीकरण समिति के विरोध के बारे में पूछे जाने पर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि “अगर महाराष्ट्र एकीकरण समिति विरोध करती है, तो क्या हम चुप रहेंगे?”
सम्बंधित ख़बरें
अमित जी, मातोश्री से जरा संभलकर! बर्थडे पर Ramdas Kadam की अमित ठाकरे को नसीहत; उद्धव-आदित्य पर कसा तीखा तंज
BMC खर्च पर सियासत गरम, आदित्य ठाकरे बोले- BEST को फंड नहीं और बंगले पर करोड़ों खर्च
शिवसेना (UBT) में नेतृत्व बदलाव के संकेत, Aditya Thackeray बन सकते हैं कार्याध्यक्ष
हल्की बारिश में Pune हुआ जलमग्न, आदित्य ठाकरे ने ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार को घेरा
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
आदित्य ठाकरे ने की थी बेलगावी को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग
बता दें कि सोमवार को शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि वह बेलगावी को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के प्रस्ताव का समर्थन करने के लिए तैयार हैं, क्योंकि कर्नाटक सरकार ने ‘महाराष्ट्र एकीकरण समिति’ को कर्नाटक में अपना सम्मेलन आयोजित करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।”
आदित्य ठाकरे ने कहा कि “हम मराठी लोगों के न्याय के लिए बेलगाम को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के प्रस्ताव का सर्वसम्मति से समर्थन करने के लिए तैयार हैं।” ठाकरे ने मराठी लोगों के खिलाफ अन्याय को समाप्त करने की भी मांग की।
शिवसेना (यूबीटी) के नेता ने कहा कि “कर्नाटक सरकार ने न केवल बेलगाम में आयोजित महाराष्ट्र एकीकरण समिति के महाधिवेशन को अनुमति देने से इनकार कर दिया, बल्कि बेलगाम में कर्फ्यू भी लगा दिया और सीमाएं भी बंद की जा रही हैं। मराठी लोगों पर इस अन्याय के खिलाफ कड़ा विरोध करते हैं।”
एकनाथ शिंदे ने भी सिद्धारमैया सरकार पर साधा निशाना
गौरतलब है कि बेलगावी कर्नाटक का एक जिला है जो महाराष्ट्र की सीमा से लगा हुआ है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को ‘मराठी एकीकरण समिति’ को राज्य में अपना सम्मेलन आयोजित करने की अनुमति न देने के लिए कर्नाटक सरकार की आलोचना की।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि “कर्नाटक में मराठी भाषी लोगों ने एक सम्मेलन आयोजित किया था। इस देश में, कोई कहीं भी रह सकता है, कहीं भी जा सकता है और एक सम्मेलन आयोजित कर सकता है, लेकिन कर्नाटक सरकार ने दमन का चक्र चलाया और विधायक, महापौर और मराठी एकीकरण समिति के 100 से अधिक मराठी भाषी भाइयों और बहनों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्होंने सम्मेलन का आयोजन किया था। मैं इसकी निंदा करता हूं।”
Siddaramaiah called aditya thackeray statement childish
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बीच सड़क पर पैर बांधकर नाबालिग छात्र को डंडों से पीटा; वीडियो वायरल होते ही एक आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 03:48 PM‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
Jul 02, 2026 | 03:48 PMनागपुर में HSRP प्लेट पर आरटीओ का महा-अभियान; पहले ही दिन हजारों वाहनों की चेकिंग, सैकड़ों का कटा चालान
Jul 02, 2026 | 03:39 PMवर्धा में सरकारी जमींन पर गुलमोहर के पेड़ों की अवैध कटाई: वन विभाग ने राजस्व विभाग पर टाली जिम्मेदारी
Jul 02, 2026 | 03:37 PMWhatsApp का नया फीचर बना चिंता की वजह, सरकार की रोक के बाद कंपनी ने सभी सवालों का दिया जवाब
Jul 02, 2026 | 03:37 PMDelhi-Dehradun Expressway Viral Video: पहली बारिश में सड़क पर दिखे बड़े गड्ढे? वीडियो देख लोगों ने उठाए सवाल
Jul 02, 2026 | 03:37 PMमानसून की मार से नासिक में सब्जियों के दाम 30% तक बढ़े, महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट
Jul 02, 2026 | 03:34 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














