- Hindi News »
- India »
- Show Pilot Shortage Make Brother Supplier Congress Ai Video Attack On Pm Modi And Gautam Adani
‘पूरा एयर सिस्टम भी दे दूंगा,’ कांग्रेस ने शेयर किया मोदी-अडानी का वो VIDEO…जो मचा देगा बवाल
Congress vs BJP: इंडिगो क्राइसिस इस समय देश का सबसे बड़ा मुद्दा बन गया है। इस बीच इंडिगो संकट को लेकर कांग्रेस ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जो बड़ा सियासी बवाल मचाने वाला है।
- Written By: अभिषेक सिंह

पीएम मोदी व अडानी (सोर्स- @INCIndia वीडियो)
Congress Modi-Adani VIDEO: इंडिगो क्राइसिस इस समय देश का सबसे बड़ा मुद्दा बन गया है। महीने की शुरुआत से ही लगातार फ्लाइट्स कैंसिल होने का सिलसिला जारी है। हालात सामान्य हो रहे हैं। लेकिन हवाई अड्डों पर अब भी यात्रियों का हुजूम है। इन सब के बीच इस संकट को लेकर कांग्रेस ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जो बड़ा सियासी बवाल मचाने वाला है।
दरअसल, 1 नवंबर को डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन से जुड़ा एक नियम लागू कर दिया। जिसके तहत नाइट ड्यूटी घटा दी गई और पायलटों और क्रू मेंबर्स का साप्ताहिक आराम बढ़ा दिया गया। इस वजह से IndiGo समेत कई एयरलाइंस में अचानक पायलट उपलब्धता गिर गई और हज़ारों उड़ानें प्रभावित हुईं।
कांग्रेस ने जारी किया ‘बवाली’ VIDEO
बीती 4 और 5 दिसंबर 2025 को जब एयरपोर्टों पर अफरा-तफरी मची, तो DGCA को अपने ही नियमों में ढील देनी पड़ी। सिविल एविएशन मंत्रालय ने इंडिगो के सीईओ को तलब किया और साथ ही कंपनी को भी नोटिस जारी किया। नियमों में छूट के चलते हालात अब काफी हद तक सामान्य होने की तरफ हैं। इस बीच कांग्रेस ने इसी मुद्दे से जुड़ा एक AI जनरेटेड वीडियो जारी कर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
नीट पेपर लीक मामले सभी आरोपी भाजपाई, संजय राउत ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
नारियल बेचते-बेचते गाया गाना, गुरुग्राम के युवक की आवाज ने लोगों का जीता दिल
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
चलती ट्रेन के सामने ट्रैक पर खड़ा रहा युवक, इस हरकत को देख भड़के लोग; वीडियो वायरल
कांग्रेस के इस VIDEO में क्या है?
कांग्रेस पार्टी के एक्स हैंडल पर ‘मोदी-अडानी भाई-भाई, देश बेचकर खाई मलाई’ कैप्शन के साथ पोस्ट किए गए इस AI जनरेटेड वीडियो में पीएम मोदी और गौतम अडानी को आपस में बात करते हुए दिखाया गया है। जिसमें पीएम मोदी से कहते हैं कि मोदी भाई आपने पोर्ट दिए, एयरपोर्ट दिए, लेकिन अब समय आ गया है एयरलाइन में धंधा करने का।
मोदी-अडानी भाई-भाई
देश बेचकर खाई मलाई pic.twitter.com/g9Fi8PzGG8 — Congress (@INCIndia) December 17, 2025
‘…उसी तरह पूरा एयर सिस्टम भी दे दूंगा’
इस पर पीएम मोदी कहते हैं कि फिक्र क्यों करते हो? जैसे कोयले की कमी बताकर तुम्हें खान दे दी थी, वैसे ही पायलटों की कमी दिखाकर पूरा एयर सिस्टम भी दे दूंगा। वीडियो में आगे अडानी फिर कहते हैं कि मैंने पायलट ट्रेनिंग सेंटर खरीद लिया है, अब मेरा काम शुरू करो।
‘पायलटों की कमी का माहौल बना दो’
जिसके बाद पीएम मोदी किसी को फोन लगाते हैं और कहते हैं कि देश में माहौल बना दो कि पायलटों की कमी है। अडानी भाई को पायलट सप्लायर बनाना है। दूसरी तरफ से आवाज आती है कि सर् अडानी भाई को जबसे कोयले का काम दिया है, कोयला महंगा हुआ था। अब पायलट का काम दे रहे हो। फिर जनता की जेब ही कटेगी।
‘मुझे मेरे दोस्त को और अमीर करना है’
इस पर पीएम मोदी कहते हैं कि जितना बोला गया है, उतना काम करो। जनता पर महंगाई की मार पड़ती है तो पड़ने दो। मुझे मेरे दोस्त को और अमीर करना है। इसके बाद वीडियो में जनरेटिव AI की मदद से बनाए गए पीएम मोदी और गौतम अडानी ठहाके लगाने लगते हैं।
कांग्रेस का यह वीडियो मचाएगा बवाल!
फिलहाल इस वीडियो पर अभी तक भारतीय जनता पार्टी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन AI की मदद से जिस तरह का वीडियो बनाकर साझा किया गया है, उससे यह बात तो तय है कि इस वीडियो पर बारी सियासी हंगामा मचने वाला है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी की तरफ से इस पर किस तरह का जवा दिया जाता है।
अडानी ने किया FSTC का अधिग्रहण
गौरतलब है कि 27 नवंबर को अडानी ने FSTC (फ्लाइट सिमुलेशन टेक्निक सेंटर) का अधिग्रहण अपनी सहायक कंपनी अडानी डिफेंस सिस्टम और टेक्नोलॉजीज लमिटेड (ADSTL) के माध्यम से किया है। इसमें प्राइम एयरो सर्विसेज LLP की भी साझेदारी है। इस अधिग्रहण में ADSTL और उसकी सहायक कंपनी होराइजन एयरो सॉल्यूशंस लिमिटेड शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: फॉर्च्यून की लॉन्चिंग…बिजली संकट और अब इंडिगो क्राइसिस, अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए चल रहा खेल?
आपको बता दें कि यह डील 820 करोड़ रुपये के मूल्य पर हुई है। जिसके तहत अडानी की कंपनी FSTC की 72.8% हिस्सेदारी हासिल करेगी। जो कि भारत की प्रमुख पायलट ट्रेनिंग कंपनियों में से एक है। उसके पास गुरुग्राम-हैदराबाद में सिमुलेशन सेंटर और भिवानी-नारनौल में ट्रेनिंग स्कूल्स मौजूद हैं।
Show pilot shortage make brother supplier congress ai video attack on pm modi and gautam adani
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
धुले में डबल मर्डर से सनसनी! ढोंगी तांत्रिक ने आश्रम में कर दी युवक-युवती की हत्या, अघोरी वारदात से मचा हड़कंप
May 18, 2026 | 12:41 PMप्रेमानंद महाराज की फिर बिगड़ी तबीयत; अनिश्चितकाल के लिए बंद हुई पदयात्रा, एकांतिक दर्शन पर भी रोक
May 18, 2026 | 12:40 PMसैनिकों की यात्रा में लापरवाही पर रेलवे बोर्ड सख्त, मिलिट्री ट्रेनों की सुविधाओं की होगी जांच
May 18, 2026 | 12:37 PM22 साल के एक भारतीय ने तोड़ा मार्क जकरबर्ग का रिकॉर्ड; बना दुनिया का सबसे युवा अरबपति, कौन हैं सूर्या मिधा?
May 18, 2026 | 12:35 PMनीट पेपर लीक मामले सभी आरोपी भाजपाई, संजय राउत ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
May 18, 2026 | 12:33 PMविश्व संग्रहालय दिवस: भंडारा की ऐतिहासिक धरोहर क्यों हो रही उपेक्षित? 100 कमरों वाला पांडे महल बदहाल
May 18, 2026 | 12:29 PMAIADMK के दोनों गुटों में घमासान जारी, डिंडीगुल ऑफिस में पुलिस ने जड़ा ताला, दफ्तरों पर कब्जे की लड़ाई जारी
May 18, 2026 | 12:24 PMवीडियो गैलरी

केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM












