Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हैरान करने वाली दास्तान! प्लेन के पहिए पर बैठ काबुल से दिल्ली पहुंचा बच्चा, 94 मिनट तक मौत को दी मात

Shocking News: काबुल के हामिद करज़ई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे सुबह 8:46 बजे उड़ान भरने वाली KAM एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या RQ-4401 के लैंडिग गियर पर बैठकर 13 साल का यह बच्चा दिल्ली पहुंच गया।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Sep 23, 2025 | 03:01 PM

लैंडिंग गियर पर बैठकर काबुल से दिल्ली पहुंचा बच्चा (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Kabul to Delhi: अफगानिस्तान के एक 13 साल के लड़के ने हैरान कर देने वाला कारनामा कर दिखाया है। वह काबुल हवाई अड्डे से दिल्ली जाने वाली एक फ्लाइट के पिछले पहिये (लैंडिंग गियर) में छिप गया। इससे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह रही कि जानलेवा खतरों के बावजूद लड़का 94 मिनट की उड़ान में बच गया और दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया।

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के हामिद करज़ई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे सुबह 8:46 बजे उड़ान भरने वाली KAM एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या RQ-4401 के लैंडिग गियर पर बैठकर 13 साल का यह बच्चा दिल्ली पहुंच गया। यह फ्लाइट रविवार की सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के टर्मिनल संख्या 3 पर पहुंची थी।

क्यों उठाया ऐसा खतरनाक कदम?

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह बच्चे ने जिज्ञासापूर्वक यह खतरनाक कदम उठाया था। वहीं, कुछ में कहा जा रहा है कि पारंपरिक अफगानी पोशाक पहने यह लड़का ईरान में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन गलत फ्लाइट में चढ़ गया। वह काबुल हवाई अड्डे पर यात्रियों के पीछे छिपकर और फिर विमान के पिछले लैंडिंग गियर के पास जा पहुंचा।

सम्बंधित ख़बरें

Thailand Firing: थाईलैंड के स्कूल में खौफनाक नरसंहार! 22 मासूमों समेत 34 की मौत, बच्चों को बनाया गया बंधक

लैंबोर्गिनी वाले ‘रईसजादे’ को बचाने का प्लान फेल! ड्राइवर के सरेंडर वाली चाल नाकाम, योगी की एंट्री से पलटा खेल

BNP नेता की आंख निकाल ले गए जमाती…बांग्लादेश में मतदान से पहले चरम पर चुनावी हिंसा, सदमे से मां की मौत

हांगकांग एयरपोर्ट पर भीषण आग से अफरा-तफरी, तीन बोर्डिंग ब्रिज बंद और उड़ानों पर पड़ा असर

कैसे पता चली बच्चे की मौजूदगी

विमान में लड़के की मौजूदगी का पता लैंडिंग के बाद ही चला, जब एक ग्राउंड हैंडलर ने उसे हवाई अड्डे के एप्रन पर एक प्रतिबंधित क्षेत्र में टहलते हुए देखा। अधिकारियों को तुरंत सूचित किया गया और लड़के को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने हिरासत में ले लिया और फिर हवाई अड्डा पुलिस को सौंप दिया।

बच्चे को वापस भेजा अफगानिस्तान

लड़के से पूछताछ में पता चला है कि वह अफगानिस्तान के कुंदुज शहर का रहने वाला है। उम्र को देखते हुए उसके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। साथ ही सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद उसी दिन दोपहर को KAM एयरलाइंस की फ्लाइट RQ-4402 से उसे काबुल भेज दिया गया।

94 मिनट तक कैसे दी मौत को मात?

विमानन विशेषज्ञों ने उसके भागने पर आश्चर्य व्यक्त किया, क्योंकि अत्यधिक ठंड, ऑक्सीजन की कमी और यांत्रिक खतरों के कारण व्हील वेल में छिपना लगभग हमेशा घातक होता है। ऐसे गुप्त यात्रियों के बचने की दर बेहद कम है, दुनिया भर में केवल लगभग 20% ही बच पाते हैं।

यह भी पढ़ें: 4 घंटे रहा बंद डेनमार्क का यह एयरपोर्ट… अज्ञात ड्रोन दिखने के बाद मचा हड़कंप, कई उड़ानें डायवर्ट

सिर्फ दूसरी बार हुआ है ये चमत्कार

प्लेन के लैंडिंग गियर पर बैठकर जिंदा रहते हुए सफर पूरा करने की यह दूसरी घटना है। पहली घटना 1996 में हुई थी, जब दो भाइयों (प्रदीप और विजय सैनी) ने दिल्ली से लंदन जाने वाली ब्रिटिश एयरवेज़ की उड़ान में ऐसा ही प्रयास किया था। इसमें प्रदीप तो बच गया, लेकिन विजय हीथ्रो पहुंचने पर मृत पाया गया।

Shocking story child travels on aircraft landing gear kabul to india survives 94 minutes

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 23, 2025 | 03:01 PM

Topics:  

  • Afghanistan
  • Airport
  • Latest News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.