केरल सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे शशि थरूर, कार्यक्रम से पहले किया ऐलान; क्या है असली वजह?
Shashi Tharoor: वीडी सतीशन सोमवार तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में केरल के नए सीएम के रूप में शपथ लेंगे। वीडी सतीशन के साथ-साथ पूरे मंत्रिमंडल के भी शपथ लेने की संभावना जताई जा रही है।
- Written By: मनोज आर्या
कांग्रेस सांसद शशि थरूर, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Shashi Tharoor On Kerala CM Swearing-in Ceremony: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर केरल के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने इस बात की जानकारी दी है। कांग्रेस नेता ने अपने पोस्ट में लिखा कि मुझे इस बात का अफसोस है कि मैं अपने केरल कांग्रेस के साथी और केरल के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पा रहा हूं।
शशि थरूर ने कहा कि मैं इस सप्ताहांत बोस्टन में हूं, जहां मैं अपने पुराने शिक्षण संस्थान टफ्ट्स यूनिवर्सिटी के फ्लेचर स्कूल ऑफ लॉ एंड डिप्लोमेसी के दीक्षांत समारोह में मुख्य भाषण देने आया हूं। साथ ही अपनी स्नातक कक्षा की 50वीं वर्षगांठ के पुनर्मिलन समारोह में भी हिस्सा ले रहा हूं। उन्होंने कहा कि यह अमेरिका में अतीत का जश्न मनाने का एक अवसर है, जबकि मैं साथ ही केरल के भविष्य की ओर भी देख रहा हूं।
सोमवार को शपथ लेंगे वीडी सतीशन
बता दें कि वीडी सतीशन सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में शपथ ग्रहण की तैयारियां चल रही हैं। वीडी सतीशन के साथ-साथ पूरे मंत्रिमंडल के भी शपथ लेने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट का नेतृत्व यहां मंत्रिमंडल की संरचना को अंतिम रूप देने के लिए बैठक कर रहा है, जिसमें प्रत्येक सहयोगी दल से मंत्रियों की संख्या पर विचार किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
ताजपोशी से पहले ही बढ़ी मुश्किलें! वीडी सतीशन के सामने रमेश चेन्निथला की ‘नाराजगी’ बनी सबसे बड़ी दीवार
केरल में 18 मई को सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, सेंट्रल स्टेडियम में होगा भव्य समारोह
राहुल से करीबी बनी वेणुगोपाल की कमजोरी…कैसे सतीशन ने CM की रेस में हराया? 5 प्वाइंट्स में जानें Inside Story
वीडी सतीशन बने केरलम के नए मुख्यमंत्री, कांग्रेस ने किया ऐलान, केसी वेणुगोपाल को लगा झटका
I’m sorry to be missing the swearing-in ceremony of my @incKerala colleague and new CM of Kerala @vdsatheesan. I am in Boston this weekend to deliver the Commencement address at the graduation ceremony of my alma mater, the Fletcher School of Law & Diplomacy at @TuftsUniversity —… — Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) May 15, 2026
एक लाख लोगों के जुटने की उम्मीद
शपथ ग्रहण समारोह में एक लाख लोगों के जुटने की उम्मीद है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ कर्नाटक और तेलंगाना के मुख्यमंत्री भी हिस्सा लेंगे।
यह भी पढ़ें: Stanford India Conference 2026: SIR पर जवाब देना जरूरी…बंगाल चुनाव पर शशि थरूर ने सरकार पर उठाए सवाल
केरल में UDF को प्रचंड बहुमत
गौरतलब है कि केरल में कांग्रेस के अगुवाई में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) को बहुमत मिला है। 140 सदस्यीय विधानसभा में यूडीएफ ने 102 सीटें जीतकर बहुमत का आंकड़ा पार किया। इसमें कांग्रेस ने अकेले 63 सीटों पर जीत हासिल की।
