Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शरद पवार का अमित शाह पर हमला, 10 साल से सत्ता है में है तो आपने क्या किया, गलत है 400 पार का नारा

अहमदनगर के दौरे शरद पवार है, इस मौके पर उन्होंने अमित शाह पर निशाना साधते हुए जमकर आलोचना की है।

  • Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On: Apr 20, 2024 | 10:01 AM

शरद पवार-अमित शाह (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

अहमदनगर: शरद पवार (Sharad Pawar) ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) पर निशाना साधा है। दरअसल एनसीपी शरद चंद्र पवार (NCP SP) पार्टी अध्यक्ष शरद पवार इस समय अहमदनगर के दौरे पर (Sharad Pawar Visit Ahmednagar) हैं। शरद पवार निलेश लंके के लिए प्रचार (Maharashtra Loksabha Election 2024) करने के लिए अहमदनगर शहर में ठहरे हुए हैं। इस मौके पर आज सुबह शरद पवार ने मीडिया से बातचीत की। इस बार उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधा और अमित शाह की जमकर आलोचना की है।

400 पार का नारा गलत

इस मौके मीडिया से बातचीत करते हुए पर शरद पवार ने कहा “हम महाविकास आघाड़ी में बातचीत के जरिए दस लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। हम विधानसभा में अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं। पिछली बार चार सीटें थीं, इस बार हमें बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। साथ ही बीजेपी का 400 पार का नारा भी गलत लगता है, क्योंकि इस चुनाव में इतनी सीटें नहीं आएंगी। ” क्या सच में राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले शरद पवार के 400 पार के नारे को लेकर जो बात कही यह वह सच होगी? आने वाले इस लोकसभा चुनाव का परिणाम देखना दिलचस्प होगा।

सम्बंधित ख़बरें

Exclusive: Maharashtra विधानसभा में बड़ा खुलासा दो साल में 93 हजार से ज्यादा महिलाएं हुईं ‘गायब’

महाराष्ट्र बीजेपी में बड़ा फेरबदल: चित्रा वाघ बनीं महिला मोर्चा अध्यक्ष, रवींद्र चव्हाण ने जारी की टीम की लिस्ट

अजित पवार को श्रद्धांजलि और सत्ता-विपक्ष में रार, बिना LoP शुरू हुआ महाराष्ट्र का बजट सत्र, जानें पूरा मामला

राज्यसभा पर उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, शरद पवार किनारे, कांग्रेस से सीधी बात

अमित शाह पर पलटवार

कल ही लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हुआ है, इस मौके पर बोलते हुए शरद पवार ने अमित शाह पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा, ”वह 2014 से 2024 तक सत्ता में रहे। वे मुझसे पूछते हैं। फिर आप दस साल तक सत्ता में हैं। यह बताना आपकी ज़िम्मेदारी है कि आपने क्या किया। शरद पवार ने तंज कसते हुए कहा कि दुनिया जानती है कि तुमने क्या किया है।

जीतेंगे ज्यादा लोकसभा सीटें

इस मौके पर शरद पवार ने देवेंद्र फडणवीस को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा, “हम धनगर आरक्षण को लेकर बैठक कर रहे थे। लेकिन धनगर समाज से बीजेपी ने कई बार वादा किया लेकिन आरक्षण नहीं दिया। उन्हें कहीं भी न्याय नहीं मिलता। फडणवीस ने कई बार धनगर आरक्षण का वादा किया था। इस बार शरद पवार ने कहा कि इस बार महाविकास अघाड़ी की जीत होगी।” शरद पवार ने भरोसा जताया कि महाविकास अघाड़ी लोकसभा की 50 फीसदी सीटें जीतेंगे।

ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस लोकसभा चुनाव में कौन बाजी मारता है। क्या भाजपा अपने 400 पार के नारे पर खरी उतर पाती है या फिर विरोधी पक्ष बाजी मारते है।

Sharad pawar targeted amit shah in ahmednagar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 20, 2024 | 10:01 AM

Topics:  

  • Ahmednagar
  • Amit Shah
  • Lok Sabha Elections 2024
  • Maharashtra Politics
  • Sharad Pawar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.