शरद पवार गुट ने नरेंद्र मोदी की ‘मुजरा’ वाली टिप्पणी को लेकर साधा निशाना, देखें प्रधानमंत्री का वीडियो
शरद पवार गुट ने विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' पर अपने वोट बैंक के लिए "मुजरा" करने का आरोप लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की। पूछा कि ‘एम' अक्षर से यह कैसा आकर्षण?
- Written By: शुभम सोनडवले
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो: ANI)
मुंबई. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने शनिवार को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ पर अपने वोट बैंक के लिए “मुजरा” करने का आरोप लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की और पूछा कि क्या उन्हें इस तरह का बयान देना शोभा देता है।
बिहार में चुनाव प्रचार रैलियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “बिहार वह भूमि है जिसने सामाजिक न्याय की लड़ाई को एक नयी दिशा दी है। मैं इस प्रदेश की भूमि पर यह घोषणा करना चाहता हूं कि मैं एससी, एसटी और ओबीसी के अधिकारों को लूटने और उन्हें मुसलमानों को देने की “इंडिया” गठबंधन की योजनाओं को विफल कर दूंगा। वे गुलाम बने रह सकते हैं और अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए “मुजरा” कर सकते हैं।”
#WATCH | Addressing a public gathering in Patliputra, Bihar, Prime Minister Narendra Modi says, "…For Modi constitution is most important…If the INDI alliance wants to do slavery for their vote bank or even perform 'Mujra', it does not matter to me. I am standing strong with… pic.twitter.com/eIIxrKYF21 — ANI (@ANI) May 25, 2024
सम्बंधित ख़बरें
औरंगाबाद-जालना चुनाव के लिए सख्ती, धारा 144 लागू; पोस्टर-बैनर, हथियार और भीड़ जुटाने पर रोक
नागपुर HC निर्देश के बावजूद कार्रवाई नहीं? सीताबर्डी में हॉकर्स पर बवाल, व्यापारियों का मनपा पर गंभीर आरोप
बकरीद पर कुर्बानी के विरोध में सूअर लेकर पहुंचे VHP प्रदर्शनकारी, मीरा रोड में बढ़ा सियासी बवाल
नागपुर: 33 महीने में सिर्फ पाए खड़े हुए, साहब! केंद्रीय मंत्री के शहर में कछुए की रफ्तार से दौड़ रहा ‘केबल स्ट
राकांपा (एसपी) के नेता क्लाइड क्रैस्टो ने सोशल मीडिया पर उनकी पिछली टिप्पणियों का जिक्र करते हुए पूछा कि प्रधानमंत्री को ‘एम’ अक्षर से शुरू होने वाले शब्दों के प्रति इतना आकर्षण क्यों है।
क्रैस्टो ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “‘एम’ अक्षर से यह कैसा आकर्षण? मुसलमान, मछली, मंगलसूत्र, मटन… अब ‘मुजरा’। क्या भारत के प्रधानमंत्री को इस तरह की बातें करना शोभा देता है।”
