शंकरसिंह वाघेला का विवादित बयान, CEC ज्ञानेश कुमार को दी जान से मारने की धमकी

Shankersinh Vaghela: शंकरसिंह वाघेला ने CEC को जान से मारने की धमकी दी है। वाघेला का विवादों से गहरा नाता है। अभी कुछ दिन पहले आदिवासी सभा में सुवर्णों को लेकर दिया गया विवादित बयान चर्चा में है।
shankarsnigh vaghela gyanesh kumar
शंकरसिंह वाघेला, ज्ञानेश कुमारसोर्स-(सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Shankersinh Vaghela Controversial Statement: CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन के बीच गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकरसिंह वाघेला ने ज्ञानेश कुमार को जान से मारने की धमकी दी है। पूरे देश में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज है और ऐसे समय में मुख्य चुनाव आयुक्त को जान से मारने की धमकी से सियासत गरमा गई है। शंकरसिंह वाघेला का विवादों से गहरा और पूराना नाता रहा है। लाइम लाईट में बने रहने के लिए अनाप-सनाप कुछ भी बयानबाजी करते रहते है।

अभी हाल ही में मैला ढोने के विवादित बयान के बाद उनका विरोध हुआ और सुवर्णों के द्वारा उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी की गई है। एसआईआर और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर बीजेपी पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग तो केवल कठपुतली हैं। पूरा खेल तो बीजेपी कर रही है।

shankarsnigh vaghela gyanesh kumar
By Election 2026 LIVE: बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी की 6 सीटों पर वोटिंग जारी, हुमायूं कबीर गिरफ्तार

मैला उठाने पर 50 हजार देने का वादा

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता शंकरसिंह वाघेला अपने एक बयान को लेकर विवादों में हैं। हाल ही में नर्मदा जिले के सागबारा में आदिवासी सम्‍मेलन आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आरक्षण के मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए पटेल, बनिया और ब्राह्मण समुदाय का जिक्र किया। उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर प्रतिक्रिया शुरू हो गई थी।

वाघेला ने कहा कि जो आरक्षण विरोधी हैं, उन्हें पहले मैला उठाने जैसे काम करने चाहिए। उन्होंने कथित तौर पर कहा कि यदि पटेल, बनिया या ब्राह्मण समुदाय का कोई व्यक्ति यह काम करने के लिए तैयार हो तो वह उसे 50 हजार रुपये महीने देने को तैयार हैं।

shankarsnigh vaghela gyanesh kumar
अब 1000-1500 रुपये का हिसाब मांगेगी पुलिस? अभिजीत दिपके ने जताई कड़ी नाराजगी, नोटिस पर उठाए गंभीर सवाल

बीजेपी को ठहराया मुद्दा

बीते दिनों मीडिया से बातचीत के दौरान शंकरसिंह वाघेला ने कहा मुख्य मुद्दा चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार नहीं है बल्कि बीजेपी है। उन्होंने कहा बीजेपी देश और लोकतंत्र के लिए खतरा है। ज्ञानेश कुमार को केवल कुठपुतली हैं। पूरा खेल तो बीजेपी कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com