-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Shankaracharya Avimukteshwarananda On Waqf Claim On Mahakumbh Said Go To Court Shabuddin Razvi
हम वापस दिलाएंगे जमीन…’महाकुंभ भूमि’ पर वक्फ के दावे को लेकर बोले अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- कोर्ट जाएं
- Written By: अभिषेक सिंह
महाकुंभ की जमीन पर वक्फ के दावे को लेकर गतिरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहाबुद्दीन रजवी के बयान को लेकर शुरू हुए इस विवाद पर अब ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का बयान सामने आया है।

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
नई दिल्ली: यूपी के प्रयागराज में 13 जनवरी से 25 जनवरी तक महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। कुछ दिन पहले ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने दावा किया था कि जिस 55 बीघा जमीन पर महाकुंभ का आयोजन हो रहा है, वह वक्फ बोर्ड की है। इस बयान के बाद काफी हंगामा हुआ था और आरोप-प्रत्यारोप भी लगे थे।
शहाबुद्दीन रजवी के इस बयान पर ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि अगर वक्फ बोर्ड साबित कर दे कि यह संपत्ति उनकी है तो हम जमीन उन्हें वापस दिला देंगे। लेकिन अगर वे साबित नहीं कर पाए तो हम उन्हें लोगों को गुमराह करने के लिए जेल में भी डाल देंगे।
और क्या कुछ बोले अविमुक्तेश्वरानंद
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में कहा, ”वो (मुस्लिम) कह रहे हैं कि जमीन हमसे छीनी गई, तो पहले ये बताएं कि जमीन पर कब्जा किसने किया था। उस व्यक्ति का नाम बताएं जिसने आपसे जमीन छीनी। हमारे धर्म में कहा गया है कि अगर आप किसी की जमीन पर बैठकर तपस्या करते हैं तो उस तपस्या का कुछ फल उस जमीन के मालिक को भी मिलेगा। तो अगर आपको हमारे किए पुण्य का कुछ हिस्सा मिल रहा है तो आपको क्या दिक्कत है?
सम्बंधित ख़बरें
महावीर प्रसाद द्विवेदी की एक डांट ने बदल दी मैथिलीशरण गुप्त की पूरी जिंदगी, जानें राष्ट्रकवि बनने की कहानी
81 दिवसीय गविष्ठी धर्मयुद्ध यात्रा के बाद काशी पहुंचे अविमुक्तेश्वरानंद, गौरक्षार्थ आंदोलन पर करेंगे अहम घोषणा
Railway TTE Camera: रेलवे TTE अब शरीर पर लगे कैमरे से चेक करेंगे टिकट, प्रयागराज मंडल से हुई शुरुआत
हिंदू धर्म की चंदन की लकड़ी में दीमक लग गई: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान, कहा- मेरी नरमी….
‘आपके पास साक्ष्य हैं तो कोर्ट जाइए’
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि अगर मुसलमान सबूत देते हैं तो वो खुद उनके लिए लड़ेंगे। उन्होंने कहा, ”अगर आप कोर्ट नहीं जाना चाहते तो परम धर्म संसद में आइए, अगर आप सही साबित हुए तो हम अपने समाज के साथ लड़कर आपको वो (जमीन) दिलवाएंगे और अगर नहीं तो देश को गुमराह करने के आरोप में आपको जेल में डाल देंगे।”
सीएम योगी ने भी दी थी चेतावनी
महाकुंभ की जमीन पर वक्फ के दावे के बाद उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी अदित्यनाथ ने चेतावनी देते हुए कहा था कि वक्फ संपत्तियों को कब्जाता है। महाकुंभ का इतिहास हजारों साल पुराना है। ऐसे में जो भी जमीन वक्फ बोर्ड ने अवैध तरीके से कब्जाई है हम वह एक-एक इंच जमीन वापस लेंगे।
महाकुंभ 2025 से संबंधित अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
13 जनवरी से होगा महाकुंभ का आग़ाज
आपको बता दें कि प्रयागराज में 12 साल बाद 13 जनवरी को महाकुंभ का आग़ाज होने जा रहा है। एक महीने तक चलने वाले इस महापर्व में देश और दुनिया से करोड़ों की संख्या में श्रृद्धालु पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे। इस महाआयोजन के लिए सूबे की योगी सरकार ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
Shankaracharya avimukteshwarananda on waqf claim on mahakumbh said go to court shabuddin razvi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुरैना के बड़े जैन मंदिर से डेढ़ किलो का चांदी का छत्र चोरी, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश चोर
Aug 05, 2026 | 08:32 AMExplainer: भारत में बैठकर बांग्लादेश में तख्तापलट करने की तैयारी में शेख हसीना! किस बात से डरी रहमान सरकार?
Aug 05, 2026 | 08:31 AMक्रिकेट के बाद अब टीम के मालिकाना हक में जहीर खान की एंट्री, LPL की इस फ्रेंचाइजी के सह-मालिक बने
Aug 05, 2026 | 07:59 AMUPPSC ने UP PET और असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कई बड़ी भर्ती परीक्षाओं की तारीखें जारी की, देखें पूरी लिस्ट
Aug 05, 2026 | 07:57 AMछत्रपति संभाजीनगर में सोना बचत योजना के नाम पर ग्राहक से 23 लाख का धोखाधड़ी, मालिक और कर्मचारी पर हुआ FIR
Aug 05, 2026 | 07:56 AMएमपी में कमजोर पड़ा मानसून: 18% कम हुई बारिश, 43 जिले औसत से पीछे, 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Aug 05, 2026 | 07:54 AMअभिजीत दिपके और सौरव दास पर POCSO के तहत कार्रवाई की मांग, फंडिंग पर उठे बड़े सवाल, बंगाल में जीरो FIR दर्ज
Aug 05, 2026 | 07:53 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














