डिंपल यादव (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

'मोदी सरकार ने ईरान का स्टैंड नहीं लिया', सपा सांसद डिंपल यादव ने बताई LPG किल्लत की वजह; जानिए क्या कहा?

Iran America War: सपा सांसद डिंपल यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्हों कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध में भारत ने ईरान का स्टैंड नहीं लिया, जिस वजह से ही देश में एलपीजी शॉर्टेज चल रही है।

सजल रघुवंशी

Dimple Yadav Statement On LPG Shortage: समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने एलपीजी संकट को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि ईरान हमारा कई दशकों से दोस्त रहा है लेकिन फिर भी सरकार ने ईरान का कोई स्टैंड नहीं लिया। डिपंल ने आगे कहा कि इस वजह से ही हमारे देश में एलपीजी की किल्लत देखने को मिल रही है। मैनपुरी से सांसद डिपल यादव ने एलपीजी की कमी की बात उस समय उठाई है।जब एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में पश्चिम एशिया के मौजूदा संकट पर चिंता व्यक्त की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस संकट के समय को भारत के लिए चुनौतीपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि युद्ध की वजह से तेल-गैस की आपूर्ति और व्यापारिक रास्ते प्रभावित हो रहे हैं और पीएम मोदी लोकसभा में भी युद्ध संकट को लेकर संबोधित कर चुके हैं।

ईरान हमारा कई दशकों से दोस्त- डिंपल यादव

मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ईरान हमारा हमेशा से और दशकों से मित्र रहा है। ईरान के साथ जो व्यवहार रहा है उसकी वजह से ही हमें एलपीजी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। महीने भर की बुकिंग के बाद भी लोगों को सिलेंडर नहीं मिल रहा है। अब सर्वदलीय बैठक में हम देखेंगे कि सरकार अपना क्या पक्ष रखती है।

महिला आरक्षण को लेकर क्या बोलीं डिंपल यादव?

मीडिया ने जब डिंपल यादव से महिला आरक्षण को लेकर सवाल किया तब उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी समेत सभी विपक्षी दलों की सरकार से मांग है कि हमें बताया जाए कि आखिर आपका एजेंडा क्या है। अगर हमें जानकारी ही नहीं होगी तो हम क्या राय देंगे? अब मीटिंग में देखते हैं कि सरकार बताती है और उसके बाद ही कोई प्रतिक्रिया दी जाएगी।

इससे पहले भी साध चुकी हैं सरकार पर निशाना

दरअसल, इससे पहले भी डिंपल यादव केंद्र सरकार पर निशाना साध चुकी हैं। उस वक्त भी उन्होंने एलपीजी का मुद्दा मीडिया और जनता के सामने उठाया था। उन्होंने कहा था कि यह सरकार इस बात को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है कि लोगों को दिक्कतें आ रही हैं। लोग महंगाई का सामना कर रहे हैं और सरकार की कोई तैयारी नहीं है। सरकार की विदेश नीति कैसी है कि जो अमेरिका के सामने नतमस्तक है।

युद्ध के बीच भारत ने दिया शांति का संदेश

दरअसल, पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तनाव के बीच प्रधानमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च 2026 को राज्यसभा में पूरी दुनिया को शांति और संवाद का संदेश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है और कूटनीति के जरिए शांति ही एकमात्र रास्ता है। भारत ने इस दौरान युद्ध प्रभावित क्षेत्रों से भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और सुरक्षित वापसी के लिए प्रतिबद्धता जताई है

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल