Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का निधन, दिल्ली के मेदांता अस्पताल में थे भर्ती

बिहार के दरभंगा जिला के हरिहरपुर गांव में 4 जून 1957 में जन्में प्रभात झा के निधन के बाद सियासी गलियारों में शोक का महौल है। आज दोपहर 12 बजे उनका अंतिम संस्कार बिहार के मधुबनी जिले के कुरमाई गांव किया जाएगा।

  • Written By: शुभम पाठक
Updated On: Jul 26, 2024 | 10:02 AM

बीजेपी नेता प्रभात झा का निधन (सोर्स:- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: बीजेपी के  पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता प्रभात झा का निधन हो गया। प्रभात झा ने 67 साल की उम्र में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आज यानी शुक्रवार 26 जुलाई को अंतिम सांस ली। लंबी बीमारी के बाद प्रभात झा ने अंतिम सांस ली। प्रभात झा का इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था। जहां कई महीने से उनकी तबीयत खराब चल रही थी।

बिहार के दरभंगा के रहने वाले प्रभात झा दो बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। लेकिन वे लगातार मध्य प्रदेश की राजनीति में सक्रिय थे। वे मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी थे। प्रभात झा की संगठन में अच्छी पकड़ थी। हालांकि पिछले कुछ समय से वे सक्रिय राजनीति से दूर थे।

बिहार के धरती पर जन्में प्रभात झा

बिहार के दरभंगा जिला के हरिहरपुर गांव में 4 जून 1957 में जन्में प्रभात झा के निधन के बाद सियासी गलियारों में शोक का महौल है।  दरभंगा में जन्म लेने के बाद प्रभात झा अपने पूरे परिवार के साथ मध्य प्रदेश में आ गए। जहां उन्होने जनता के दिल में एक नई जगह बनाई। मिली जानकारी के अनुसार प्रभात झा के निधन के बाद आज दोपहर 12 बजे उनका अंतिम संस्कार बिहार के मधुबनी जिले के कुरमाई गांव किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

नवभारत विशेष: तमिलनाडु में MGR के नाम पर चुनाव जीतने की होड़, हर पार्टी कर रही विरासत का दावा

सतना के स्कूल में ‘अतीक गैंग’ के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO

चुनाव के बीच बुरे फंसे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, BJP ने दर्ज कराई FIR; क्या है पूरा मामला?

Bengal Election: सांप पर भरोसा कर लेना, लेकिन BJP पर नहीं, ममता की जनता को चेतावनी; चुनाव से पहले गरमाया माहौल

मध्य प्रदेश के सीएम ने जताया दुख

प्रभात के निधन की खबर फैलते ही सियासी गलियारा में शोक महौल बन गया। मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने प्रभात झा के मौत पर दुख व्यक्त किया। मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्ची मध्यप्रदेश के पूर्व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री प्रभात झा जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें। मध्यप्रदेश के विकास में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका सदैव हमे प्रेरित करेगी। आपका निधन राजनैतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ॐ शांति!

भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री प्रभात झा जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें। मध्यप्रदेश के विकास में… pic.twitter.com/aSRNsOEXiN — Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) July 26, 2024

 

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जताया दुख

मोहन यादव के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके प्रभात झा के मौत पर दुख जताया हैं, जहां उन्होने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका संपूर्ण जीवन जनसेवा और संगठन को समर्पित रहा। उनका जाना भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूँ, ईश्वर उन्हें संबल प्रदान करें और दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति!

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका संपूर्ण जीवन जनसेवा और संगठन को समर्पित रहा। उनका जाना भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूँ, ईश्वर… — Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) July 26, 2024

शिपराज सिंह चौहान ने बताया व्यक्तिगत क्षति

इसके साथ ही प्रभात झा के मृत्यू पर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने व्यक्तिगत क्षति बताया है। उन्होने लिखा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष साथी प्रभात झा जी के निधन का समाचार सुनकर स्तब्ध और दुखी हूं। लोक कल्याण और जनता के हित के लिए उन्होंने सदैव कार्य किया। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता, @BJP4MP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, साथी श्री प्रभात झा जी के निधन का समाचार सुनकर स्तब्ध और दु:खी हूँ। लोक कल्याण और जनता के हित के लिये उन्होंने सदैव कार्य किया। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर से दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान… pic.twitter.com/7ugqXcHffG — Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 26, 2024

 

Senior bjp leader prabhat jha passed away was admitted in medanta hospital delhi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 26, 2024 | 09:34 AM

Topics:  

  • Bihar
  • BJP
  • Madhya Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.