जम्मू-कश्मीर में बड़ी साजिश नाकाम, पुंछ में 2 आतंकी गिरफ्तार, एके-47 और हैंड ग्रेनेड बरामद
Jammu and Kashmir: सीमावर्ती जिले पुंछ में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से एके-47 और हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल दोनों आतंकवादियों से पूछताछ की जा रही है।
- Written By: पूजा सिंह
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में 2 आतंकवादी गिरफ्तार (सौजन्य सोशल मीडिया)
2 Terrorists Arrested: जम्मू-कश्मीर में पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों द्वारा लगातार आतंकवादियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी के तहत सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। रविवार को सुरक्षाबलों ने पुंछ जिले में 2 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से अवैध हथियार एके-47 और हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए आए दोनों आतंकियों की पहचान तारिक शेख निवासी आजमाबाद और रियाज अहमद निवासी चंबर गांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, सुरक्षाबलों को 2 आतंकी के सीमावर्ती क्षेत्र पुंछ के आजमाबाद इलाके में होने की मुखबिर से सूचना मिली थी। बताया जा रहा है कि दोनों किसी आतंकी गतिविधि को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। मुखबिरों ने बताया कि, तारिक के घर अपने गांव से रियाज अहमद आया हुआ है। इस सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने पुलिस के साथ मिलकर तारिक के घर छापेमारी की और दोनों को धर दबोचा।
पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां आई सामने
सुरक्षा बलों और पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आतंकी से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि, पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आईं। पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है कि, तारिक शेख का एक और मकान जलियां गांव में है, जिसे वह किराए पर दिए हुए था। जिसके बाद पुलिस ने उस जगह पर भी छापा मारा, जहां से एके-47 राइफल और एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
अमरनाथ यात्रा: ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच आज रवाना होगा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था
Jammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Amarnath Yatra: देशभर के रेलवे स्टेशनों पर हाई अलर्ट, अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ा एक्शन
J&K | Two local terrorists apprehended by security forces in Mandi Sector of Poonch. One AK-47 and one hand grenade recovered from them. Operation of security forces is going on with further investigation: Poonch Police — ANI (@ANI) August 31, 2025
जांच में जुटी जांच एजेंसी
दोनों आतंकी कि गिरफ्तारी के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया ह। पुलिस का कहना है कि दोनों कि, गिरफ्तारी किसी बड़ी साजिश को नाकाम करने में अहम साबित हो सकती है। फिलहाल जांच एजेंसियां इस बात का पता लगाने में कि कोशिश कर रही है कि, गिरफ्तार किए गए दोनों आतंकियों का संबंध किस आतंकी संगठन से है और इन लोगों का मकसद क्या था।
यह भी पढ़ें : जगदीप धनखड़ खाली करेंगे सरकारी आवास, पूर्व उपराष्ट्रपति का कहां होगा नया ठिकाना?
लोगों से पुलिस ने की अपील
आतंकियों कि गिरफ्तारी के बाद से पुलिस सतर्क है। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। साथ ही पुंठ पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन या सुरक्षा बलों को दें। नागरिकों की सतर्कता से किसी भी आतंकी गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सकता है।
