‘धमकी कहीं सच तो नहीं…’, एक हफ्ते पहले खालिस्तानी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दी थी संसद पर हमले की वार्निंग
- Written By: मृणाल पाठक
लोकसभा 2023 में सुरक्षा उल्लंघन (Designed Photo)
नई दिल्ली: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू (Gurpatwant Singh Pannun) ने हाल ही में 13 दिसंबर संसद (Parliament) पर हमला करने की धमकी दी थी। जिसके बाद आज ही वो तारीख है, जब 2001 में संसद पर हमला हुआ था। ऐसे में आज शीतकालीन सत्र के दौरान जब बीजेपी के पश्चिम बंगाल के माल्दह उत्तर के सांसद खगेन मुर्मू बोल रहे थे तब ही एक युवक ने दर्शक दीर्घ से नीचे कूदकर गैस स्प्रे किया।
जिसके बाद संसद में अफरा-तफरी मच गई। इस हरकत में युवक के साथ एक लड़की भी थी। सुरक्षाकर्मियों ने जल्दी से आकर दोनों लोगों को पकड़ा। हालांकि सांसदों ने बताया कि सबसे पहले खुद सांसदों ने दोनों लोगों को पकड़ा इसके बाद उन्हें सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया गया। ऐसे में अब यह समझा जा रहा है कि क्या सच में गुरपतवंत सिंह पन्नू की उस चेतावनी का असर है, जो आज से लगभग एक हफ्ते से पहले दी थी।
#WATCH | An unidentified man jumps from the visitor's gallery of Lok Sabha after which there was a slight commotion and the House was adjourned. pic.twitter.com/Fas1LQyaO4 — ANI (@ANI) December 13, 2023
सम्बंधित ख़बरें
13 मई का इतिहास: आज ही के दिन 1952 में शुरू हुआ था स्वतंत्र भारत का पहला संसद सत्र, जानिए पुरा इतिहास
आज पटना में उतरेगी महिला ब्रिगेड! सम्राट चौधरी ने बनाया नया प्लान, जनता के बीच विपक्ष को घेरने की तैयारी
‘यह लोग नारी शक्ति को फॉर ग्रांटेड ले रहे हैं…’, राष्ट्र के नाम संबोधन के जरिए PM Modi का विपक्ष पर हमला
बेटे का मोह पड़ा भारी! JDU सांसद गिरिधारी यादव की कुर्सी पर संकट; ओम बिरला ने इस वजह से थमाया नोटिस
प्रदर्शनकारी में से युवक का नाम अमोल शिंदे है, जिसकी उम्र 25 साल है। वह लातूर, महाराष्ट्र का रहने वाला है। जबकि युवती का नाम नीलम पुत्री कौर सिंह है, जिसकी उम्र 42 साल है और वह रेड स्क्वेयर मार्केट, हिसार की रहने वाली है। प्रदर्शन के दौरान दोनों, ‘तानाशाही बंद करो।।मणिपुर में महिलाओं पर अत्याचार बंद करो…’ के नारे लगा रहे थे।
