फंसाने के लिए SC-ST एक्ट में कोई कर दे केस…तो कैसे कर सकते हैं अपना बचाव, यहां जानिए पूरा प्रोसेस
Legal News: आज के जमाने में कोई किसी को भी फंसाने के लिए झूठा केस दर्ज करा देता है। झूठा केस अगर SC/ST एक्ट के तहत दर्ज हो जाए तो चिंता और भी बढ़ जाती है।
- Written By: अभिषेक सिंह
कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
SC/ST Act: आज के जमाने में कोई किसी को भी फंसाने के लिए झूठा केस दर्ज करा देता है। झूठा केस अगर SC/ST एक्ट के तहत दर्ज हो जाए तो चिंता और भी बढ़ जाती है। क्योंकि कानून सख्त है और तुरंत गिरफ्तारी हो सकती है। लोगों को अक्सर समझ नहीं आता कि ऐसी स्थिति में क्या करें और खुद को कैसे बचाएं। यहां आपको खुद को बचाने के लिए ठोस कदम उठाने की ज़रूरत है।
अगर कोई आप पर झूठा आरोप लगाता है तो सबसे पहले आपको घबराना नहीं चाहिए। दूसरी बात कानून आपकी रक्षा करता है। आपको बस यह जानना होगा कि कब कौन सा एक्शन लेना है। कई बार लोग मान लेते हैं कि आरोप लगने के बाद खेल खत्म हो गया। लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं होता। आइए बताते हैं कि झूठे केस से बाहर निकलने के लिए क्या ज़रूरी है।
झूठा केस दर्ज हो तो क्या करें?
झूठा आरोप लगने के तुरंत बाद आपको जो पहला कदम उठाना चाहिए वह है किसी अच्छे वकील से संपर्क करना। वह आपको FIR की डिटेल्स जिन धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है और क्या कार्रवाई हो सकती है, यह बताएगा। अगर जरूरत हो तो आप तुरंत हाई कोर्ट या सेशंस कोर्ट में एंटीसिपेटरी बेल के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यह कदम कई मामलों में गिरफ्तारी को टाल सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
बाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
जिसके चक्कर में हुआ था बेटी का तलाक, उसी पूर्व सास को दामाद ने उतारा मौत के घाट, वजह जानकर कांप उठेगी रूह
लाइव टीवी पर AK-47 चलाने की ट्रेनिंग…ट्रंप की धमकी से ईरान में मचा हड़कंप, आम जनता ने उठाए हथियार- VIDOE
प्यार से मानेंगे तो ठीक वरना…सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर CM योगी की दो टूक, बोले- नहीं चलेगा चौराहे पर तमाशा
यह सब करना बिल्कुल न भूलें
अगर आपके पास कोई मैसेज, कॉल रिकॉर्ड, वीडियो, लोकेशन डिटेल्स या गवाह हैं जो यह साबित कर सकते हैं कि आप पर लगे आरोप झूठे हैं, तो उन्हें तुरंत संभाल कर रखें। ये बाद में आपके पक्ष में मजबूत सबूत बनेंगे। कोशिश करें कि सब कुछ लिखकर रिकॉर्ड करें। पुलिस जांच के दौरान शांत रहें और सिर्फ फैक्ट्स बताएं।
जब जांच शुरू हो तो आपका मकसद पुलिस को साफ और सीधे तौर पर यह यकीन दिलाना होना चाहिए कि आरोप बेबुनियाद हैं। अपने वकील की मदद से आप पुलिस को सबूत दे सकते हैं, बयान रिकॉर्ड कर सकते हैं और पूरी प्रोसेस को डॉक्यूमेंट कर सकते हैं। अक्सर झूठे केस में कोर्ट में जिरह के दौरान सच सामने आ जाता है, जिससे केस कमजोर हो जाता है।
यह भी पढ़ें: लड़की के कपड़े उतार शरीर पर रगड़ा नींबू फिर…झाड़-फूंक के नाम पर ‘गंदी बात’, UP से सामने आया मामला
अगर आप चाहें तो अपने ऊपर लगे झूठे आरोपों के खिलाफ मानहानि का केस भी चला सकते हैं। इससे वह व्यक्ति बेबुनियाद आरोप लगाने से पहले दो बार सोचेगा। हालांकि SC/ST एक्ट सख्त है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि अगर आप किसी झूठे केस में फंस जाते हैं तो आप कुछ नहीं कर सकते। अगर सही समय पर सही कदम उठाए जाएं, तो आपके खिलाफ फाइल किया गया केस खारिज हो जाएगा।
