दरभंगा में गांव के सभी 210 ब्राह्मणों के खिलाफ SC/ST एक्ट में FIR, जो वहां नहीं रहते वो भी बनाए गए आरोपी
Darbhanga के हरिनगर गांव में पैसे के लेन-देन और भूमि विवाद के बाद पूरे ब्राह्मण समाज को अभियुक्त बनाए जाने का मामला सामने आया है। एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर से गांव में तनाव का माहौल है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
दरभंगा में गांव के सभी 210 ब्राह्मणों के खिलाफ SC/ST एक्ट में FIR (Image- Social Media)
Bihar News: बिहार के दरभंगा जिले के एक गांव में दर्ज हुए एक मामले ने सबको चौंका दिया है, जहां पूरे ब्राह्मण समाज के लोगों को ही अभियुक्त बना दिया गया है। मामला दरभंगा के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के हरिनगर गांव का है। यहां पैसे के लेन-देन और जमीन विवाद से शुरू हुआ झगड़ा अब एक बेहद असामान्य मोड़ पर पहुंच गया है। इस घटना में गांव के ब्राह्मण समाज के सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, हरिनगर गांव के निवासी बताए जा रहे अशर्फी पासवान ने करीब 70 ब्राह्मणों को नामजद करते हुए लगभग 150 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया है। यानी एक ही एफआईआर में पूरे गांव को कटघरे में खड़ा कर दिया गया है।
पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद
बताया जा रहा है कि 31 जनवरी की रात पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इस मारपीट में महिलाओं और एक बच्ची के घायल होने की खबर सामने आई है। इसके बाद अशर्फी पासवान ने गांव के सभी ब्राह्मणों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया। आरोप है कि पूरे गांव ने मिलकर सामूहिक रूप से शोषण किया।
सम्बंधित ख़बरें
बाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
जिसके चक्कर में हुआ था बेटी का तलाक, उसी पूर्व सास को दामाद ने उतारा मौत के घाट, वजह जानकर कांप उठेगी रूह
लाइव टीवी पर AK-47 चलाने की ट्रेनिंग…ट्रंप की धमकी से ईरान में मचा हड़कंप, आम जनता ने उठाए हथियार- VIDOE
प्यार से मानेंगे तो ठीक वरना…सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर CM योगी की दो टूक, बोले- नहीं चलेगा चौराहे पर तमाशा
यह भी सामने आया है कि एफआईआर में नामजद किए गए अधिकांश ब्राह्मण आरोपी फिलहाल दूसरे राज्यों और शहरों में नौकरी, मजदूरी या अन्य काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं।
क्या है पूरा मामला?
आवेदन के अनुसार, विक्रम पासवान के बड़े भाई कैलाश पासवान ने वर्ष 2015 में हरिनगर गांव के ही निवासी हेमंत झा के मकान का निर्माण कराया था, जिसके बदले करीब ढाई लाख रुपये अब भी बकाया बताए जा रहे हैं। आरोप है कि कई बार पैसे की मांग के बावजूद भुगतान नहीं किया गया।
अशर्फी पासवान का कहना है कि इसी विवाद को लेकर हेमंत झा, श्रीनाथ झा, पंकज झा, ओमप्रकाश झा, सुमित झा समेत अन्य लोग एकजुट होकर उनके घर पहुंचे और हमला कर परिवार के सदस्यों को घायल कर दिया। इस तरह से मामला दर्ज होने के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
यह भी पढे़ं- कहीं जहर तो कहीं फांसी, यवतमाल के 16 तहसीलों में पसरा मातम; जनवरी में हर दूसरे दिन एक किसान की मौत
इस अनोखे मामले को ‘राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो’ नामक एक एनजीओ ने भी अपने आधिकारिक एक्स (X) हैंडल पर साझा किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, 31 जनवरी की रात लेन-देन के विवाद में हुई मारपीट में 10 से अधिक लोग घायल हुए थे। मामले में अब तक 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद दरभंगा के गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालात तनावपूर्ण जरूर हैं, लेकिन फिलहाल नियंत्रण में बताए जा रहे हैं।
