Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

देश के 17 सांसदों को मिलेगा ‘संसद रत्न 2025’, महाराष्ट्र से सबसे ज्यादा, देखें लिस्ट

'प्राइम पॉइंट फाउंडेशन' ने इस साल संसदरत्न पुरस्कार 2025 के लिए सांसदों के नामों की घोषणा कर दी है। इस पुरस्कार के लिए देश भर से 17 सांसदों का चयन किया गया है। इनमें से 4 सांसदों को विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे।

  • By प्रिया जैस
Updated On: May 18, 2025 | 01:45 PM

संसद भवन (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: देश के 17 सांसदों को इस साल के संसद रत्न पुरस्कार 2025 का ऐलान कर दिया है। इस साल देश भर से 17 सांसदों का चुनाव किया गया है, जिसमें महाराष्ट्र से 7 सांसदों ने इस पुरस्कार हासिल किया। इस साल महाराष्ट्र ने संसद रत्न पुरस्कार जीता है और सुप्रिया सुले और श्रीरंग बारणे समेत 7 सांसदों ने इस सूची में जगह बनाई है।

यह पुरस्कार ‘प्राइम पॉइंट फाउंडेशन’ द्वारा हर साल दिया जाता है। संसद में उल्लेखनीय, लगातार और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सांसदों को दिया  यह पुरस्कार दिया जाता है। सांसद रत्न के लिए चयन संसद में सवाल पूछने, बहस में भाग लेने, विधायी कार्यों में योगदान और समितियों में काम करने जैसे विभिन्न मानदंडों के आधार पर एक विशेष मूल्यांकन के बाद किया जाता है। इस पुरस्कार के लिए सांसदों का चयन राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हंसराज अहीर की अध्यक्षता वाली जूरी समिति द्वारा किया गया है।

महाराष्ट्र से 7 सांसदों के नाम

महाराष्ट्र के सात सांसदों को संसद में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ‘संसद रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

  • सुप्रिया सुले (एनसीपी-एसपी)
  • श्रीरंग बारणे (शिवसेना)
  • अरविंद सावंत (शिवसेना यूबीटी)
  • नरेश म्हस्के (शिवसेना)
  • स्मिता वाघ (भाजपा)
  • मेधा कुलकर्णी (भाजपा)
  • वर्षा गायकवाड़ (कांग्रेस)

4 खास श्रेणी में पुरस्कार

इस साल, चार सांसदों को उनके दीर्घकालिक और निरंतर योगदान के लिए विशेष संसद रत्न पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है। प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, चारों सांसदों, भर्तृहरि महताब, सुप्रिया सुले, एन. के. प्रेमचंद्रन और श्रीरंग बारणे ने 16वीं और 17वीं लोकसभा में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और वर्तमान कार्यकाल में भी उतनी ही सक्रियता से काम कर रहे हैं।

दौरे के नाम पर सरकार ने खोली टूर एंड ट्रैवल कंपनी, प्रतिनिधिमंडल को लेकर भड़के संजय राउत

देशभर से चुने गए सांसद

प्रवीण पटेल (भाजपा), रवि किशन (भाजपा), निशिकांत दुबे (भाजपा), विद्युत बरन महतो (भाजपा), पी. पी. चौधरी (भाजपा), मदन राठौड़ (भाजपा), सी. एन. अन्नादुराई (द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) और दिलीप सैकिया (भाजपा) शामिल हैं। दो संसदीय स्थायी समितियों, वित्त और कृषि, जिनके पास विभागीय संदर्भ हैं, को भी संसद में प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर पुरस्कार के लिए चुना गया है। वित्त समिति के अध्यक्ष भर्तृहरि महताब हैं, जबकि कृषि समिति के अध्यक्ष कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी हैं।

Sansad ratna award 2025 17 mp list 7 from maharashtra

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 18, 2025 | 01:41 PM

Topics:  

  • BJP
  • Latest News
  • Maharashtra News
  • NCP
  • Sansad
  • Shiv Sena

सम्बंधित ख़बरें

1

इस साल BJP की असली अग्निपरीक्षा… दिल्ली और बिहार में बड़ी जीत के बाद ये चुनौतियां

2

BCCI ने मुस्तफिजुर पर लगाया बैन…तो क्या बोले शाहरुख को गद्दार कहने वाले संगीत सोम?

3

अकोला में नए साल पर हुए विवाद के बाद दोस्त ने की दोस्त की हत्या, पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा

4

वोटिंग से पहले पुणे और पिंपरी मनपा में खुला भाजपा का खाता, 4 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.