संजय राउत ने लगाया शिंदे सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- महाराष्ट्र के दंगे प्लान करके करवा रही है सरकार
- Written By: सूर्यकांत तिवारी
संजय राउत (फाइल फोटो)
मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले कुछ समय से लगातार हिंसा की खबरें आ रहीं हैं। भले सरकार इसे मामूली घटना बता रही हो पर धीरे-धीरे यह मामला गंभीर होता जा रहा है। अब विपक्ष भी इस मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाने लगे हैं। इसी बीच उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) गुट के नेता और सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने शिंदे सरकार पर बड़ा आरोप लगा दिया है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि राज्य में जो भी दंगे हो रहे हैं उसे सरकार करवा रही है। यह सरकार द्वारा प्लान किया जा रहा है। वही दूसरी ओर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने राज्य में शांति बनाये रखने के लिए अपील की है।
सांसद संजय राउत ने मुंबई में कहा कि राज्य में जो भी दंगे हो रहे हैं वो सरकार प्रायोजित है, चाहे कोल्हापुर हो, संगमनेर या संभाजीनगर हो। जो भी हो रहा है वो सरकार की मदद से या फिर सरकार के प्रायोजन से हो रहा है।
राज्य में जो भी दंगे हो रहे हैं वो सरकार प्रायोजित है, चाहे कोल्हापुर हो, संगमनेर या संभाजीनगर हो। जो भी हो रहा है वो सरकार की मदद से या फिर सरकार के प्रायोजन से हो रहा है: सांसद संजय राउत, मुंबई pic.twitter.com/E2mNcV8wPj — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2023
सम्बंधित ख़बरें
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
बता दें कि पिछले कुछ समय से महाराष्ट्र में हिंसक झड़पें हो रही हैं। पुणे (Pune) जिले में रविवार को पुलिस और वरकरियों (भगवान विट्ठल के भक्तों) के बीच जुलूस के दौरान बहस हुई और हिंसा भड़क गई। विपक्ष ने पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप लगाया था जिसके बाद सरकार ने इसे ख़ारिज करते हुए कहा था कि पुलिस ने लाठीचार्ज नहीं किया था। पुलिस और लोगों में बस मामूली बहस हुई थी। जिसके बाद मामला शांत हो गया।
