Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संजय राउत की फिसली जुबान, अमरावती से BJP उम्मीदवार नवनीत राणा को बताया ‘डांसर’

उद्धव ठाकरे गुट के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने अमरावती लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नवनीत राणा को 'डांसर' कहकर विवाद खड़ा कर दिया।

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: Apr 18, 2024 | 08:46 PM

नवनीत राणा और संजय राउत (फोटो: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई. शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने बृहस्पतिवार को अमरावती लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार नवनीत राणा को ‘डांसर’ कहकर विवाद खड़ा कर दिया। अभिनय जगत से राजनीति में आईं राणा पूर्वी महाराष्ट्र के अमरावती लोकसभा सीट से 2019 में बतौर निर्दलीय निर्वाचित हुई थीं और इस बार वह भाजपा के टिकट से इस सीट पर चुनाव लड़ रही हैं।

राउत ने कहा, “लोकसभा चुनाव डांसर या ‘बबली’ (एक फिल्म का चर्चित किरदार) के खिलाफ नहीं है बल्कि यह लड़ाई महाराष्ट्र और मोदी के बीच है। वह डांसर हैं (नर्तकी), और पर्दे पर अभिनेत्री जो कुछ प्रेम भाव दिखाएंगी लेकिन उनके झांसे में नहीं आएं।”

शिवसेना (यूबीटी) नेता एवं राज्यसभा सदस्य राउत ने यह टिप्पणी अमरावती में राणा के खिलाफ महाराष्ट्र विकास आघाडी (एमवीए) की घटक कांग्रेस के उम्मीदवार बलवंत वानखेड़े के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए की। भाजपा के खिलाफ मुखर राउत ने जनता से राणा को हराने की अपील की।

शिवसेना नेता ने कहा, “उन्होंने मातोश्री (शिवसेना-यूबीटी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के मुंबई स्थित आवास) में जबरन (2022 में विरोध प्रदर्शन के दौरान) दाखिल होने की कोशिश की। उन्होंने हमें चुनौती दी और हिंदू धर्म के बारे में गलत बातें की। यह शिवसेना समर्थकों की प्राथमिक कर्तव्य और नैतिक जिम्मेदारी है कि वे उन्हें हराएं।”

अमरावती विदर्भ क्षेत्र का हिस्स है और यहां पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। राउत की टिप्पणी पर तीखी प्रतक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना की मनीषा कायंदे ने कहा, “भाजपा सांसद हेमा मालिनी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने वाले कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला की तरह, संजय राउत पर भी निर्वाचन आयोग द्वारा कार्रवाई की जानी चाहिए।”

निर्वाचन आयोग ने हेमा मालिनी पर कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में सुरजेवाला के 48 घंटे तक चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी थी। कायंदे ने कहा, “निर्वाचन आयोग को राउत पर चुनावी रैलियों को संबोधित करने को लेकर रोक लगानी चाहिए और उन्हें सबक सिखाना चाहिए। पूरे अभियान अवधि के दौरान राउत को मीडिया में कोई भाषण या साक्षात्कार देने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।” (एजेंसी)

Sanjay raut called bjp candidate from amravati navneet rana a dancer

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 18, 2024 | 08:46 PM

Topics:  

  • Amravati
  • BJP
  • Lok Sabha Elections 2024
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Politics
  • Navneet Rana
  • Sanjay Raut

सम्बंधित ख़बरें

1

आई लव मोहम्मद और आई लव महादेव विवाद का निकला तोड़! महाराष्ट्र के लातूर से आयी अनोखी तस्वीर

2

बिस्किट दिया, फोटो खिंचवाई फिर वापस ले लिया! BJP नेताओं का कारनामा हुआ वायरल, देखें VIDEO

3

केजरीवाल के ‘शीशमहल’ पर रेखा गुप्ता की नजर! गेस्ट हाउस में होगा तब्दील होगा करोड़ों का बंगला

4

ZP के बंद क्वार्टर बन रहे चोरों का निशाना, अमरावती में 2 चोर गिरफ्तार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.