अमिताभ बच्चन की पत्नी जया को गिरफ्तार करेगी योगी की पुलिस! महाकुंभ पर बयान देकर बुरी फंसी सपा सांसद
भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने जया बच्चन के इस बयान को हिंदू आस्था और कुंभ मेले का अपमान बताया है। वहीं, कई धार्मिक नेताओं और संगठनों ने जया बच्चन से माफी की मांग की है।
- Written By: मनोज आर्या
जया बच्चन, (सपा सांसद)
नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी की सासंद जया बच्चन की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। दरअसल, उन्होंने सोमवार को प्रयागराज में जारी महाकुंभ के पानी को सबसे दूषित पानी बताया था। सपा सांसद ने दावा किया कि मौनी अमावस्या के दिन हुई भगदड़ में जान गांवाने वालों की लाशें पानी में फेंक दी गई थीं। जया बच्चन के इस बयान पर विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है। वीएचपी के अलावा बीजेपी के नेताओं, धार्मिक संगठनों ने भी इस बयान पर अपनी आपत्ति जताई है।
विश्व हिंदू परिषद के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने कहा कि गलत और झूठे बयानों के जरिए सननसी फैलाने के लिए जाय बच्चन को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महाकुंभ आस्था और भक्ति का आधार हैं, जहां धर्म, कर्म और मोक्ष मिलता है। इससे करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाएं जुड़ी हैं।
भगदड़ में मरने वाले के शव नदी में फेंक दिए गए- सपा सांसद
संसद में मीडिया से बातचीत के दौरान सपा सांसद जया बच्चन ने कहा कि अभी भी सबसे ज्यादा दूषित पानी कहां है? कुंभ में… वहां मची भगदड़ में जिन लोगों की मौत हुई, उनके शव नदी में फेंक दिए गए हैं, जिससे पानी दूषित होगया है। असली मुद्दों पर कोई बात नहीं कर रहा।
सम्बंधित ख़बरें
कानूनी पचड़ों में फंसी I-PAC, तो अखिलेश यादव ने तोड़ दिया करार; जानें सपा के इस फैसले के पीछे की असली वजह
BJP से मोहभंग…अखिलेश की ‘साइकिल’ पर सवार होंगे बृजभूषण शरण सिंह? 2027 चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज
गाजीपुर नहीं जाएंगे अखिलेश यादव! ऐन वक्त पर टला दौरा, पीड़ित परिवार को भेजी मदद, जानें कटरिया कांड का पूरा सच
‘बंगाल में BJP ने भेजे हैं ‘टेस्टेड एजेंट’, अखिलेश यादव ने शेयर किया IPS अजय पाल शर्मा का वीडियो; कही बड़ी बात
#WATCH | Delhi: Samajwadi Party MP Jaya Bachchan says, “… Where is the water most contaminated right now? It’s in Kumbh. Bodies (of those who died in the stampede) have been thrown in the river because of which the water has been contaminated… The real issues are not being… pic.twitter.com/9EWM2OUCJj — ANI (@ANI) February 3, 2025
जया बच्चन ने महाकुंभ में आने वाले लोगों की संख्या पर उठाए सवाल
इसके अलावा सपा सांसद जया बच्चन ने महाकुंभ में आने वाले लोगों की संख्या पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कुंभ में आने वाले आम लोगों को कोई विशेष सुविधा नहीं दी जा रही है, उनके लिए कोई व्यवस्था नहीं है। यह झूठ बोला जा रहा है कि वहां करोड़ो लोग आ चुके हैं। इतनी बड़ी संख्या में लोग किसी भी समय एक जगह पर कैसे इकट्ठा हो सकते हैं। जया बच्च का यह बयान सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। उनक यह बयान सोशल मीडिया प्लेटफार्ट एक्स पर टॉप ट्रेंड में रहा।
महाकुंभ की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने जया बच्चन के इस बयान को हिंदू आस्था और कुंभ मेले का अपमान बताया है। वहीं, कई धार्मिक नेताओं और संगठनों ने जया बच्चन से माफी की मांग की है और उनके बयान को गुमराह करने वाला और असंवेदनशील बताया है
