Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

प्रतीक यादव के निधन पर समाजवादी परिवार में पसरा मातम, अखिलेश-शिवपाल सहित इन नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Prateek Pandey Passed Away: मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव के असामयिक निधन से सपा के कुनबे में मातम पसर गया है। पार्टी के कई नेताओं ने दुख जताया है।

  • Written By: प्रतीक पाण्डेय
Updated On: May 13, 2026 | 01:16 PM

प्रतीक यादव पत्नी अपर्णा के साथ (फाइल फोटो), सोर्स- नवभारत डिजाइन

Follow Us
Close
Follow Us:

Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव के निधन की खबर सार्वजनिक होते ही समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और परिवार के सदस्यों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। अखिलेश यादव से लेकर धर्मेंद्र यादव तक ने पोस्ट कर दुख जाहिर किया।

प्रतीक यादव के बड़े भाई और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस क्षति को ‘अत्यंत दुखद’ बताते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। अखिलेश यादव ने कहा कि एक बहुत अच्छा लड़का था, वो अपनी मेहनत से कुछ करना चाहता था। वो आज हमारे बीच नहीं हैं। यह बहुत दुखद है। उन्होंने कहा कि कानून और उनके परिवार की बात हम मानेंगे। करीब दो महीने पहले उनसे मुलाकात की भी बात अखिलेश यादव ने कही।

रामगोपाल यादव ने भी किया पोस्ट

परिवार के वरिष्ठ सदस्य और राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने प्रतीक के निधन को ‘असामयिक’ करार दिया और भावुक होते हुए लिखा कि ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।

सम्बंधित ख़बरें

Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO

Prateek Yadav Cause of Death: प्रतीक की मौत पर बढ़ा सस्पेंस, जिम पार्टनर ने बताया आखिरी वक्त का सच

किचन में बेहोश पड़े प्रतीक को कौन ले गया अस्पताल? कहां थी पत्नी अपर्णा? इस बीमारी से जूझ रहे थे Prateek Yadav

Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव का वो आखिरी इंस्टा पोस्ट, निधन के चंद दिनों पहले लिखा- The Sky Opened Up

प्रतीक यादव का असामयिक निधन अत्यंत दुखद है । ईश्वर उनको अपने श्री चरणो में स्थान दें! विनम्र श्रद्धांजलि !🕉️ शांति ! — Prof. Ram Gopal Yadav (@proframgopalya1) May 13, 2026

वहीं, शिवपाल सिंह यादव ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए प्रतीक के निधन पर गहरा दुख जताया और अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने भी इस खबर को अत्यंत दुखद बताते हुए दिवंगत आत्मा के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।

प्रतीक का निधन अत्यंत दुःखद है, ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। विनम्र श्रद्धांजलि। — Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) May 13, 2026

समाजवादी पार्टी की आधिकारिक श्रद्धांजलि

व्यक्तिगत संदेशों के अलावा, समाजवादी पार्टी के आधिकारिक हैंडल से भी इस दुखद घड़ी में शोक संदेश जारी किया गया। पार्टी ने प्रतीक यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

श्री प्रतीक यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि! — Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 13, 2026

सियासत से दूर, परिवार से जुड़ाव

38 वर्षीय प्रतीक यादव सक्रिय राजनीति से दूर रहते हुए अपने फिटनेस और रियल एस्टेट कारोबार पर काम कर रहे थे। वे राजनैतिक मंचों पर कम ही नजर आते थे, लेकिन संकट की इस घड़ी में समाजवादी परिवार की एकजुटता झलक रही है। अखिलेश यादव से लेकर शिवपाल यादव तक, सभी ने एक सुर में इसे परिवार के लिए एक बड़ी और अपूरणीय क्षति बताया है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, ‘पद्म विभूषण’, स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव जी के पति श्री प्रतीक यादव जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ… — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 13, 2026

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन, सिविल अस्पताल में ली आखिरी सांस

प्रतीक का असमय जाना न केवल यादव परिवार के लिए बल्कि उनके उन समर्थकों के लिए भी बड़ा झटका है। लखनऊ के सिविल अस्पताल में उनके निधन के बाद से ही पूरे प्रदेश से शोक संवेदनाओं का सिलसिला जारी है। सीएम योगी ने भी एक्स पर पोस्ट कर शोक संवेदना व्यक्त की।

Samajwadi party family mourns prateek yadav death akhilesh shivpal other leaders pay tribute

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 13, 2026 | 01:16 PM

Topics:  

  • Akhilesh Yadav
  • Prateek Yadav
  • Ram Gopal Yadav
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.