Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सलमान के घर पर गोलीबारी मामले में मकोका कोर्ट का सख्त रुख, आरोपियों को 8 मई तक हिरासत में भेजा

  • Written By: मनोज पांडे
Updated On: Apr 29, 2024 | 03:55 PM

अनमोल बिश्नोई और सलमान खान

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: मुंबई की एक विशेष अदालत ने बांद्रा में अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना के संबंध में गिरफ्तार तीन आरोपियों को सोमवार को आठ मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम अदालत के विशेष न्यायाधीश ए एम पाटिल ने आरोपी विक्की गुप्ता (24), सागर पाल (21) और अनुज थापन (32) को पुलिस हिरासत में और सोनू कुमार चंदर बिश्नोई (37) को चिकित्सा आधार पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पुलिस ने कथित शूटर गुप्ता और पाल के साथ ही बिश्नोई और थापन के खिलाफ सख्त मकोका कानून के प्रावधानों के तहत शनिवार को मुकदमा दर्ज किया था। बिश्नोई और थापन पर दो आग्नेयास्त्र और कारतूस उपलब्ध कराने का आरोप है। पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई तथा उसके भाई अनमोल को वांछित आरोपी बताया है। आरोपियों पर पहले ही भारतीय दंड संहिता और शस्त्र कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

अदालत ने गुप्ता, पाल और थापन को आठ मई तक पुलिस हिरासत में भेजा और बिश्नोई को न्यायिक हिरासत में भेजा। मुकदमे की सुनवाई रिकॉर्ड की गयी। पुलिस अभियोजक जयसिंह देसाई ने आरोपियों की रिमांड मांगते हुए कहा कि पुलिस को साजिश का पर्दाफाश करने के लिए विस्तार से पूछताछ करने की आवश्यकता है। पुलिस ने 14 अप्रैल की सुबह सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट पर मोटरसाइकिल से आए व्यक्तियों द्वारा गोलियां चलाने के बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 307 हत्या का प्रयास के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।

सम्बंधित ख़बरें

Salim Khan Discharge: एक महीने बाद लीलावती अस्पताल से मिली छुट्टी, सलीम खान की घर वापसी से फैंस हुए खुश

सलमान खान की फिल्म का बदला नाम, ‘बैटल ऑफ गलवान’ अब ‘मातृभूमि’

सलमान खान का बड़ा कदम, ईरान-इजरायल टेंशन के बीच बदला ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम; जो देता है खास मैसेज

क्या राजनीति के अखाड़े में उतरेंगे सलमान खान, अखिलेश यादव संग मुलाकात के क्या मायने?

बिहार निवासी गुप्ता और पाल दोनों को 16 अप्रैल को पड़ोसी गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया था जबकि सोनू बिश्नोई और थापन को 25 अप्रैल को पंजाब से पकड़ा गया। कनाडा में रहने वाले अनमोल बिश्नोई ने एक फेसबुक पोस्ट के माध्यम से गोलीबारी प्रकरण की जिम्मेदारी ली थी। हालांकि, पुलिस के अनुसार उसका आईपी एड्रेस पुर्तगाल का मिला है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई फिलहाल गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। (एजेंसी)

Salman khan house firing mcoca court remands three accused to police custody till may 8

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 29, 2024 | 03:55 PM

Topics:  

  • MCOCA
  • Salman Khan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.