सलमान खान की फिल्म का बदला नाम, ‘बैटल ऑफ गलवान’ अब ‘मातृभूमि’
Salman Khan की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम बदलकर ‘मातृभूमि’ कर दिया गया है। नए पोस्टर के साथ घोषणा हुई, जबकि नाम बदलने के पीछे अलग-अलग कारणों को लेकर चर्चाएं जारी हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
मातृभूमि मूवी पोस्टर (सौ. सोशल मीडिया )
Salman Khan New Film Title Change: मुंबई से सामने आई एक बड़ी खबर में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म का नाम बदल दिया गया है।
पहले इस फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था, लेकिन अब इसे ‘मातृभूमिः मे वॉर रेस्ट इन पीस’ नाम दिया गया है। फिल्म को संक्षेप में ‘मातृभूमि’ कहा जाएगा। मेकर्स ने सोमवार को नया पोस्टर जारी करते हुए इस बदलाव की जानकारी दी।
सलमान खान ने भी अपने आधिकारिक माध्यम से फिल्म का नया पोस्टर साझा कर दर्शकों को इस बदलाव के बारे में बताया। पोस्टर सामने आने के बाद फिल्म के नए नाम को लेकर दर्शकों और फिल्म जगत में चर्चा शुरू हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
सिद्धिविनायक मंदिर में 18 करोड़ की सेंध! 9 गिरफ्तार और 46 सस्पेंड, ट्रस्ट ने खोला शिवसेना UBT कनेक्शन का राज
The Alliance में पहुंचे सलमान खान का छलका दर्द, सभी कंटेस्टेंट्स के साथ शेयर किया जेल का एक्सपीरियंस
श्रीकांत शिंदे के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली वैशाली दरेकर का इस्तीफा, उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका
मेरे भाई ने बहुत कुछ झेला है… सलमान खान के बयान से फिर चर्चा में आया सोहेल-सीमा का रिश्ता
नाम बदलने को लेकर चर्चाएं तेज
फिल्म के नाम में बदलाव के पीछे अलग-अलग तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं। सूत्रों के अनुसार यह निर्णय कुछ संवेदनशील कारणों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। हालांकि, इस संबंध में फिल्म के निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
कहानी और निर्माण पर भी रहा ध्यान
बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी और निर्माण प्रक्रिया के दौरान भी कई स्तरों पर सावधानी बरती गई थी। संबंधित पक्षों को कहानी के बारे में पूरी जानकारी देने के बाद ही फिल्म को आगे बढ़ाने की अनुमति मिली थी।
ये भी पढ़ें :- मुंबई में अतिक्रमण की सैटेलाइट मैपिंग, पालकमंत्री आशीष शेलार ने दिया एक्शन प्लान का निर्देश
आधिकारिक बयान का इंतजार
फिलहाल फिल्म के नाम बदलने को लेकर स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। दर्शकों और उद्योग से जुड़े लोगों को अब मेकर्स के आधिकारिक बयान का इंतजार है, जिससे इस फैसले के पीछे की वास्तविक वजह साफ हो सके।
