Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

स्पोर्ट मिनिस्ट्री के फैसले पर गदगद साक्षी मलिक, बोलीं- हमारी लड़ाई सरकार से नहीं सिर्फ एक आदमी से थी

  • Written By: साक्षी सिंह
Updated On: Dec 24, 2023 | 03:49 PM

भारतीय कुश्ती संघ के निलंबन के बाद मीडिया से संवाद करती हुईं पहलवान साक्षी मलिक

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: केंद्रीय खेल मंत्रालय द्वारा (Sports Ministry) भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के निलंबन पर पहलवान साक्षी मलिक (Sakshi Malik) का बयान आया है। साक्षी मलिक ने सरकार के इस फैसले को खिलाड़ियों के लिए बहेतर बताया है। उन्होंने कहा कि यह बेटियों और बहनों की लड़ाई है। 

हमारी लड़ाई महिलाओं के लिए है

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के निलंबन पर साक्षी मलिक ने कहा कि यह पहलवानों की बेहतरी के लिए हुआ है। हम तो कह रहे थे कि यह बेटियों और बहनों की लड़ाई है, यह पहला कदम है। उन्होंने ये भी कहा कि हमारी लड़ाई सरकार से नहीं है, हमारी लड़ाई सिर्फ एक आदमी से थी, हमारी लड़ाई महिलाओं के लिए है।

सम्बंधित ख़बरें

जन्मदिन विशेष: मेहनत, हिम्मत और हौसले की मिसाल, कुछ ऐसा रहा साक्षी मलिक का ओलंपिक सफर

रेसलर साक्षी की आत्मकथा पर पहलवानों में सिर फुटौव्वल, बृजभूषण ने अपने रिएक्शन से लूटी महफिल

साक्षी मलिक का विनेश फोगाट ने इस अंदाज में दिया जवाब, सच बोलना लालच है..तो

पहलवान साक्षी मलिक का बयान, बबीता फोगट पर लगाए आरोप

#WATCH दिल्ली: केंद्रीय खेल मंत्रालय द्वारा भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) की नवनिर्वाचित संस्था को निलंबित करने पर पहलवान साक्षी मलिक ने कहा, “…हमारी लड़ाई सरकार से नहीं है, हमारी लड़ाई सिर्फ एक आदमी से थी, हमारी लड़ाई महिलाओं के लिए है…” pic.twitter.com/RPRkaNUG3x — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 24, 2023

 विनेश फोगाट ने फैसले का किया स्वागत

भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण (Brij Bhushan) के खिलाफ खड़ी रहने वाली  दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट ने कुश्ती संघ के निलंबन पर सरकार के  फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की लड़ाई कभी सरकार के खिलाफ नहीं थी। हमारी लड़ाई बस इतनी सी थी कि जिन्होंने गलत किया है उन्हें सजा मिलनी चाहिए। महिला खिलाड़ियों के साथ गलत करने वालों के खिलाफ हमारी लड़ाई थी।

किसी महिला को मिले जिम्मेदारी

विनेश फोगाट ने ये भी कहा कि कोई सही शख्स कुश्ती संघ का अध्यक्ष बने। किसी महिला को यह जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। इससे हमें सुकून मिलेगा। हमें यह लगेगा कि हमारी लड़ाई और हमारे संघर्षों की जीत हुई है। 

#WATCH दिल्ली: केंद्रीय खेल मंत्रालय द्वारा भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) की नवनिर्वाचित संस्था को निलंबित करने पर पहलवान साक्षी मलिक ने कहा, “यह पहलवानों की बेहतरी के लिए हुआ है। हम तो कह रहे थे कि यह बेटियों और बहनों की लड़ाई है, यह पहला कदम है…” pic.twitter.com/G0vemY64jp — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 24, 2023

 पद्म श्री अवॉर्ड वापस ग्रहण करेंगे बजरंग पुनिया

खेल मंत्रालय द्वारा कुश्ती संघ के निलंबित करने के फैसले का पहलवान बजरंग पूनिया ने  स्वागत किया है। उन्होंने चुनाव के बाद अध्यक्ष बने संजय सिंह के खिलाफ बड़ा फैसला लिया था और अपना पद्म श्री अवॉर्ड वापस कर दिया था। कुश्ती संघ के कुश्ती संघ के निलंबन के बाद बजरंग ने कहा कि वह सम्मान वापस ग्रहण करेंगे।

Sakshi malik statement on suspension of wrestling association

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 24, 2023 | 03:49 PM

Topics:  

  • Sakshi Malik

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.