नवभारत के विकसित भारत कॉनक्लेव में ‘महाराष्ट्र के गौरव 2026’ सम्मान से नवाजे गए साजिद नाडियाडवाला
Navbharat Viksit Bharat Leadership Conclave में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला को 'महाराष्ट्र के गौरव 2026' सम्मान से सम्मानित किया।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और साजिद नाडियाडवाला (फोटो नवभारत)
Navbharat Viksit Bharat Leadership Conclave 2026: प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और निर्देशक साजिद नाडियाडवाला को फिल्मों में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सम्मानित किया। देश के अग्रणी मीडिया संस्थान नवभारत ग्रुप द्वारा प्रकाशित ‘महाराष्ट्र के गौरव 2026’ नामक कॉफी टेबल बुक के लॉन्च अवसर पर महाराष्ट्र की 66 प्रतिष्ठित हस्तियों में शामिल कर उन्हें सम्मानित किया गया।
नई दिल्ली में नवभारत समूह द्वारा आयोजित विकसित भारत कॉनक्लेव के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और साजिद नाडियाडवाला मंच पर एक साथ नजर आए। ‘महाराष्ट्र के गौरव 2026’ पुस्तक में उन 66 विशेष व्यक्तियों को जगह दी गई है जिन्होंने उद्योग, व्यवसाय सिनेमा, शिक्षा,स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर, समाजसेवा और संस्कृति जैसे विभिन्न क्षेत्रों में महाराष्ट्र का नाम रोशन किया है।
75 साल की विरासत
साजिद नाडियाडवाला को यह सम्मान नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की भारतीय सिनेमा में 75 साल की शानदार विरासत और उनके दूरदर्शी नेतृत्व के लिए दिया गया है। जीत, मुझसे शादी करोगी से लेकर हाउसफुल, किक, बागी और चंदू चैंपियन जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के जरिए नाडियाडवाला ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
परिचित ही बन रहे हैं महिलाओं के दुश्मन… NCRB के आंकड़ों पर स्मृति ईरानी का बड़ा बयान, कही ये बात
2024 चुनाव में BJP की सीटें कम होने का महिला वोटर्स से क्या है कनेक्शन? स्मृति ईरानी ने दिया चौंकाने वाला जवाब
14 साल से कर रही हूं न्याय का इंतजार, स्मृति ईरानी ने सुनाया किस्सा, बोली- सत्ता में रही लेकिन कभी भी…
E20 पेट्रोल से कम हो सकता है माइलेज, नितिन गडकरी ने बताया क्या होगा असर, बोले- इससे खराब नहीं होती गाड़ी
इस सम्मान में न केवल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बैनर के योगदान को सराहा गया, बल्कि साजिद नाडियाडवाला की एक ऐसे उद्यमी के रूप में भूमिका को भी मान्यता मिली जिन्होंने मनोरंजक फिल्में, नए टैलेंट और अलग भारतीय कहानियों को लगातार बढ़ावा दिया है।
पुस्तक लॉन्च के दौरान बोलते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि ऐसी शख्सियतें ही हैं जिन्होंने महाराष्ट्र को वैश्विक पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में इन्हीं लोगों का योगदान सबसे बड़ी ताकत है।
यह भी पढ़ेः- यूनियनों से चर्चा वगैर श्रम संहिता के नियम नहीं होंगे लागू, आकाश फुंडकर ने हिंद मजदूर सभा को दिया आश्वासन
दादा के दिखाए रास्ते पर
नवभारत के विकसित भारत कॉनक्लेव में सम्मान मिलने पर साजिद नाडियाडवाला ने इसे अपने दादा ए. के. नाडियाडवाला, अपने परिवार और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की पूरी टीम को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि बैनर की 75 साल की यह यात्रा दर्शकों के प्यार और तमाम कलाकारों-तकनीशियनों की मेहनत का नतीजा है।
साजिद ने कहा कि जिस तरह केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा बनाई जा रही अत्याधुनिक सड़कों पर हम लोग आराम से चल रहे हैं,उसी तरह हम भी पिछले 75 साल से दादा एके नाडियाडवाला द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चल रहे हैं।
‘महाराष्ट्र के गौरव 2026’ कॉफी टेबल बुक का उद्देश्य राज्य की उत्कृष्टता और सेवा की कहानियों को दर्ज कर आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करना है।
