Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘रूस ने रोकी भारत पर दागी गई पाकिस्तानी मिसाइलें…’, शशि थरूर ने पुतिन के दौरे पर दिया बड़ा बयान

Putin India Visit: रूस के राष्ट्रपति पुतिन चार साल बाद भारत आए। शशि थरूर ने ऊर्जा, रक्षा और रणनीतिक क्षेत्रों में रूस को भरोसेमंद साझेदार बताया। आज पुतिन-मोदी वार्षक बैठक करेंगे।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Dec 05, 2025 | 10:54 AM

कांग्रेस सांसद शशि थरूर (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Shashi Tharoor on Russia- India Relations: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार की शाम को दो दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। यूक्रेन से युद्ध शुरु होने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है, वो चार साल बाद राजधानी दिल्ली पहुंचे हैं। इस मौके पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भारत और रूस के बीच के मजबूत संबंधों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ऊर्जा, रक्षा और रणनीतिक क्षेत्रों में रूस हमेशा भारत का भरोसेमंद साझेदार रहा है।

थरूर नें मीडिया से बात करते हुए कहा कि, पुतिन का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब दुनिया की राजनीति अस्थिर है। ऐसे समय में भारत के लिए पुराने और भरोसेमंद सहयोगियों के साथ संबंध मजबूत करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि रूस के साथ भारत का रिश्ता बहुत पुराना है और हाल के वर्षों में इसकी अहमियत और बढ़ गई है। तेल और गैस की आपूर्ति में रूस भारत के लिए महत्वपूर्ण रहा है। 

रूस ने रोकी भारत पर दागी गई मिसाइलें

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि, रूस और भारत के बीच की दोस्ती ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी दिखा, जब S-400 सिस्टम ने पाकिस्तान से दागी गई मिसाइलों से दिल्ली समेत अन्य शहरों की सुरक्षा की। थरूर ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत की विदेश नीति रणनीतिक स्वायत्तता पर आधारित है। रूस के साथ मजबूत रिश्ते किसी अन्य देश, जैसे अमेरिका या चीन, के साथ संबंधों को प्रभावित नहीं करते।

सम्बंधित ख़बरें

‘ज्यादा दिन तक कुर्सी पर नहीं रहेंगे मैक्रों…’, फ्रांस में तख्तापलट करने वाले हैं ट्रंप! मंच से दिया हिंट

आज की ताजा खबर 21 जनवरी: आज उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचेगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Viral News: अंसारी दरगाह के सामने आपत्तिजनक इशारे, हर्षिता ठाकुर के VIDEO ने मचाया बवाल

कुंडा के महल से दिल्ली की अदालत तक, भानवी सिंह के वो आरोप जिन्होंने हिला दिया राजा भैया का किला- VIDEO

उन्होंने कहा कि भारत स्वतंत्र रूप से अपने हितों और साझेदारियों का चुनाव करता है। किसी को यह गलतफहमी नहीं होनी चाहिए कि रूस के साथ करीबी रिश्ते अन्य देशों के साथ हमारे संबंधों को नुकसान पहुंचाएंगे।

23वीं भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन

आज यानी 5 दिसंबर को राष्ट्रपति पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 23वीं भारत-रूस वार्षिक शिखर वार्ता करेंगे। इस दौरान रक्षा उत्पादन, व्यापार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, संस्कृति और मानव सहयोग जैसे क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण समझौते होने की संभावना है। थरूर ने उम्मीद जताई कि यह बैठक दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करेगी।

यह भी पढ़ें: RBI MPC Meet: रेपो रेट में 0.25% की कटौती, लोन सस्ते होंगे और महंगाई घटने की उम्मीद

 विशेषज्ञों का मानना है कि पुतिन का भारत दौरा दोनों देशों के संबंधों में नई ऊर्जा ला सकता है, खासकर ऐसे समय में जब दुनिया में नए साझेदारों और संतुलित कूटनीति की जरूरत बढ़ रही है। रूस के राष्ट्रपति 5 दिसंबर तक भारत में रहेंगे और इस दौरान कई महत्वपूर्ण वार्ताएं और कार्यक्रम होंगे।

Russia intercepts pakistani missiles shashi tharoor comments putin visit

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 05, 2025 | 10:53 AM

Topics:  

  • Latest News
  • Shashi Tharoor
  • Vladimir Putin

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.