Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, अलकनंदा नदी में गिरी बस, कुल 19 लोग थे सवार

रुद्रप्रयाग में एक टेंपो-ट्रेवलर अलकनंदा नदी में गिरा, जिसमें 19 लोग सवार थे। दो की मौत हो गई। 11 लापता हैं और आठ लोग सुरक्षित बचाए गए। रेस्क्यू अभियान जारी है। हादसे से क्षेत्र में शोक और दहशत का माह

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Jun 26, 2025 | 01:07 PM

रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में एक यात्री टेंपो-ट्रेवलर अनियंत्रित होकर उफनती अलकनंदा नदी में जा गिरा। ट्रेवलर में 19 लोग सवार थे, जिनमें अब तक दो लोगों की मौत होने की सूचना है। वहीं 11 लोग पानी में बह गए। आठ लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भी घटनास्थल पर पहुंचने की सूचना है।

राहत-बचाव अभियान जारी (फोटो- सोशल मीडिया)

जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के उदयपुर से एक परिवार के 17 लोग टेंपो-ट्रेवलर से चारधाम यात्रा पर निकले थे। गुरुवार को वे लोद केदारनाथ दर्शन के बाद बदरीनाथ दर्शन के लिए निकले थे। लेकिन ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर घोलतीर के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे अलकनंदा नदी में जा गिरा। हादसे के बाद पुलिस, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चला रही हैं। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।

सम्बंधित ख़बरें

गर्मियों में भीड़ से हैं परेशान? उत्तराखंड के इन हिडन हिल स्टेशनों का बनाएं प्लान

उत्तराखंड में कांपी धरती! रुद्रप्रयाग में आया 3.06 तीव्रता का भूकंप, सुबह-सुबह घरों से बाहर भागे लोग

मुसलमानों के खिलाफ…मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना

Uttarakhand Government के 4 साल पूरे: राजनाथ सिंह ने सीएम को बताया ‘धुरंधर धामी’, गिनाईं बड़ी उपलब्धियां

एक परिवार के 17 लोग थे सवार

हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बताया कि वाहन में राजस्थान के उदयपुर के एक ही परिवार के 17 सदस्य सवार थे। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के अनुसार, अब तक नौ लोगों को रेस्क्यू किया गया है, जिनमें से दो की मौत हो चुकी है। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। आठ घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है, जिनमें कई छोटे बच्चे भी शामिल हैं।

घायलों को किया गया एयर लिफ्ट (फोटो- सोशल मीडिया)

सीएम धामी ने जताया दुख

हादसे को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा, जनपद रुद्रप्रयाग में एक टेंपो ट्रैवलर के नदी में गिरने का समाचार अत्यंत दुखद है। एसडीआरएफ सहित अन्य बचाव दलों द्वारा युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन से संपर्क में हूं। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।

जनपद रुद्रप्रयाग में टेंपो ट्रैवलर दुर्घटना में घायल यात्रियों के उपचार हेतु राहत कार्य लगातार जारी है। गंभीर रूप से घायलों को त्वरित चिकित्सा सहायता पहुंचाते हुए 3 यात्रियों को हेली एम्बुलेंस से AIIMS ऋषिकेश भेजा गया है। लापता यात्रियों की खोज के लिए SDRF और जल पुलिस की टीमें… pic.twitter.com/ChtMGKGfW8 — Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) June 26, 2025

द इंड की ओर कोरोना, 24 घंटे में सिर्फ 8 Covid के नए मामले, एक भी मौत नहीं

टेंपो-ट्रेवलर दुर्घटना में घायल

घटनास्थल पर राहत-बचाव कार्य जारी (फोटो- सोशल मीडिया)

पुलिस की दी जानकारी के अनुसार, दीपिका सोनी (42), हेमलता सोनी (45), ईश्वर सोनी (46), अमिता सोनी (49), सोनी भावना ईश्वर (43), भव्य सोनी (7), पार्थ सोनी (10), सुमित कुमार (चालक) को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। सभी को गंभीर रूप से चोटें आई हैं। इनमें तीन लोगों को अतिगंभीर चोटें आई हैं। उन्हें एयर लिफ्ट करके AIIMS ऋषिकेश पहुंचाया गया है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

Rudraprayag bus accident alaknanda river 19 passengers

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 26, 2025 | 12:21 PM

Topics:  

  • Pushkar Singh Dhami
  • Uttarakhand
  • Uttarakhand News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.