सेना जैसी वर्दी-कंधे पर पीला बैज और हाथ में डंडा…राजभर ने खड़ी कर दी ‘बवाली RSS’ फौज, देखें- VIDEO
Om Prakash Rajbhar: एनडीए की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने 'आरएसएस' के नाम से एक नया संगठन खड़ा कर दिया है। सोमवार को उन्हें वर्दी भी वितरित की गई। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
- Written By: अभिषेक सिंह
वायरल वीडियो से लिए गए हिस्से (सोर्स- सोशल मीडिया)
Suheldev Rashtriya Sena: एनडीए की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने ‘आरएसएस’ के नाम से एक नया संगठन खड़ा कर दिया है। सोमवार को आजमगढ़ में संगठन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को वर्दी भी वितरित की गई है। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना (RSS) का वीडियो सामने आने के बाद से कहा जा रहा है कि इसके नाम पर नया सियासी बखेड़ा भी खड़ा हो सकता है। हालांकि अभी तक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ या फिर भारतीय जनता पार्टी के किसी भी नेता की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
Rashtriy Suheldev Sena (RSS) under command of General OP Rajbhar pic.twitter.com/GKCgMGMaSx — Piyush Rai (@Benarasiyaa) December 9, 2025
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में हाई अलर्ट, रेडिएशन हमले की धमकी, गुमनाम पत्र से मचा हड़कंप, जांच में नहीं मिला कोई संदिग्ध पदार्थ
तेज आंधी में उड़ने से बचने के लिए चचा ने पकड़ा पेट्रोल पंप का पिलर, मजेदार वीडियो वायरल
स्कूल जाने से बचने के लिए बच्चे ने किया ‘कुंभकरण’ अवतार, उठाने पहुंचे बैंड वाले; वीडियो वायरल
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
अरविंद राजभर ने भी पोस्ट किया वीडियो
कार्यक्रम का एक वीडियो फेसबुक पर पोस्ट करते हुए सुभासपा महासचिव अरविंद राजभर ने कैप्शन में लिखा कि जनपद आजमगढ़ आज अतरौलिया स्थित डाक बंगले पर राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना के कमांडरों को नई वर्दी वितरित की गई। यह कार्यक्रम सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार पूरे पूर्वांचल के सभी जिलों में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने हेतु जिला कमांडर, विधानसभा कमांडर, ब्लॉक कमांडर एवं ग्राम स्तर पर सैनिकों का गठन तेजी से किया जा रहा है। यह व्यापक अभियान संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
लोगों से की RSS से जुड़ने की अपील
कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि पार्टी की नीतियों, विचारों और संगठन विस्तार को गांव-गांव तक पहुंचाकर राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना को और अधिक सक्रिय व प्रभावी बनाएंगे। इसके कुछ ही घंटो बाद फेसबुक पर ही एक फोटो पोस्ट करते हुए सभी लोगों से संगठन से जुड़ने की अपील भी की गई।
पोस्ट में लिखा कि महाराजा सुहेलदेव राजभर जी के आदर्शों, स्वाभिमान, समाजिक न्याय और राष्ट्रहित के संकल्प को मजबूत करने के लिए “राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना” पूरे जोश और उत्साह के साथ कार्य कर रही है। आज हमारी सबसे बड़ी ताकत आपकी भागीदारी है। हर जागरूक नागरिक: युवा, महिलाएं और बुजुर्ग जो समाज के लिए कुछ करना चाहते हैं, उन्हें राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना से जुड़ने के लिए हार्दिक आमंत्रण है।
यह भी पढ़ें: एमपी में बना ‘बाबर शौचालय’…बीजेपी नेता बोले- मस्जिद बनाओगे तो उसी में गाड़ देंगे, सामने आया VIDEO
सेना में जुड़कर आप समाजसेवा में सक्रिय भूमिका निभाएं। वंचितों की सहायता और अधिकारों के लिए साझेदारी करें। संगठन की ताकत बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दें और महाराजा सुहेलदेव राजभर जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाएं। आइए सब मिलकर संगठन को मजबूत बनाएं और अपने समाज की आवाज़ बुलंद करें।
