ऐसा वक्त आएगा जब लोग…प्रियंका को PM बनाने की मांग पर वाड्रा का बयान, बोले- राहुल से बहुत कुछ सीखा
Priyanka Gandhi News: गांधी परिवार के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने मंगलवार को एक ऐसा बयान दिया है जिसने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। वाड्रा का यह बयान इमरा मसूद के बयान के बाद आया है।
- Written By: अभिषेक सिंह
प्रियंका-राहुल और रॉबर्ट वाड्रा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Robert Vadra News: गांधी परिवार के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने मंगलवार को एक ऐसा बयान दिया है जिसने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। उन्होंने अपनी पत्नी प्रियंका गांधी वाड्रा के प्रधानमंत्री बनने की संभावनाओं पर खुलकर बात की। वाड्रा ने कहा कि प्रियंका का राजनीतिक भविष्य बेहद उज्ज्वल है और एक वक्त ऐसा आएगा जब देश की जनता उन्हें शीर्ष पद यानी प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहेगी।
वाड्रा का यह बयान तब आया है जब कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने प्रियंका की तुलना इंदिरा गांधी से करते हुए उन्हें पीएम मटेरियल बताया था। सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने हाल ही में कहा था कि बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार जैसे मुद्दों पर प्रियंका गांधी अपनी दादी इंदिरा गांधी की तरह एक सशक्त प्रधानमंत्री साबित होंगी।
…भाई से बहुत कुछ सीखा: वाड्रा
इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए रॉबर्ट वाड्रा ने मीडिया से कहा कि प्रियंका ने अपनी दादी इंदिरा, पिता राजीव गांधी, मां सोनिया जी और भाई राहुल गांधी से बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने कहा कि जब प्रियंका बोलती हैं तो दिल से बोलती हैं और लोग उनमें एक उम्मीद देखते हैं। वे ऐसे विषयों पर बहस करती हैं जिन्हें वास्तव में सुनने की जरूरत है।
सम्बंधित ख़बरें
दिग्विजय सिंह ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, किसानों के लिए उठाई ‘ईज ऑफ डूइंग फार्मिंग की मांग’
दतिया में संभावित उपचुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक उलट-फेर, एक दर्जन कांग्रेसियों ने थामा BJP का दामन
इधर बहुमत के करीब पहुंची TVK, उधर विजय के पिता ने कांग्रेस को दिया खास ऑफर, कहा- दोनों को होगा फायदा
‘लेफ्ट का सूपड़ा साफ और बंगाल में बीजेपी’, चुनावी नतीजों पर प्रियंका चतुर्वेदी ने क्या कहा?
और क्या कुछ बोले रॉबर्ट वाड्रा?
वाड्रा ने आगे कहा कि मुझे लगता है राजनीति में उनका भविष्य बहुत उज्ज्वल है। देश में जमीनी स्तर पर जो बदलाव जरूरी हैं, उन्हें लाने के लिए प्रियंका पूरी कोशिश कर रही हैं। वाड्रा ने जोर देकर कहा कि यह सब जनता की सहमति को ध्यान में रखते हुए होगा, न कि केवल उनके विचारों से।
बिजनेसमैन ने आगे कहा कि जनता के विचार भी बदलाव लाने के लिए मौजूद हैं और मुझे लगता है कि समय के साथ ऐसा होना निश्चित है। गौरतलब है कि कांग्रेस की लगातार चुनावी हार के बाद अक्सर पार्टी के भीतर एक वर्ग प्रियंका गांधी को बड़ी भूमिका देने की मांग उठाता रहा है।
भाजपा ने बोला कांग्रेस पर हमला
इस बयान पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने दावा किया कि राहुल गांधी घबराए हुए हैं, क्योंकि उनके पार्टी सहयोगी ही उनकी बातों को नकार रहे हैं। उन्होंने शशि थरूर का उदाहरण दिया जिन्होंने बिहार में एनडीए के काम की तारीफ की थी।
यह भी पढ़ें: प्रियंका गांधी को प्रधानमंत्री बनाकर देखो…कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान, राहुल गांधी पर कही ये बात
पूनावाला ने कहा कि इमरान मसूद ने स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें अब राहुल गांधी पर भरोसा नहीं है, इसलिए उन्होंने प्रियंका को उनकी जगह लाने की कोशिश की। भाजपा प्रवक्ता ने तंज कसते हुए कहा कि मसूद की मांग का रॉबर्ट वाड्रा ने भी समर्थन कर दिया है, जो कांग्रेस के अंदर चल रही खींचतान को दर्शाता है।
