प्रियंका गांधी को प्रधानमंत्री बनाकर देखो...कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान, राहुल गांधी पर कही ये बात

Congress News: बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने प्रियंका गांधी को देश की प्रधानमंत्री बनाने की बात कही है।
Priyanka Gandhi
प्रियंका गांधी (Image- Social Media)
Published on: 
Updated on: 

Imran Masood on Priyanka Gandhi: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और हिंसा की घटनाओं के बीच, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने प्रियंका गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की बात की है। उनका कहना है कि अगर प्रियंका गांधी को प्रधानमंत्री बनाया जाए, तो वह इंदिरा गांधी की तरह देश की सुरक्षा और सम्मान का सख्त जवाब देंगी। मसूद ने यह भी कहा कि प्रियंका गांधी के नाम के पीछे गांधी है, और वह इंदिरा गांधी की पोती हैं, जिन्होंने पाकिस्तान को इतना नुकसान पहुंचाया था कि वह जख्म आज भी नहीं भर पाए।

प्रियंका गांधी को प्रधानमंत्री बनाकर देखिए

उन्होंने बीजेपी द्वारा उठाए गए सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रियंका गांधी गाजा पर बोलती हैं, लेकिन बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर उन्होंने एक शब्द नहीं कहा। मसूद ने यह बयान देते हुए यह भी जोड़ा कि प्रियंका गांधी को प्रधानमंत्री बनाकर देखिए, फिर देखिए कि वह किस तरह से जवाब देंगी, जैसे इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान को जवाब दिया था। साथ ही, प्रियंका गांधी के पति और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि अब यह मांग की जा रही है कि प्रियंका को राजनीति में और आगे बढ़ना चाहिए, साथ ही उनकी भी राजनीति में आने की बात हो रही है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल हमें उन असली मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए जो आम लोगों से जुड़े हैं और जो उनके जीवन में सुधार ला सकते हैं।

राहुल गांधी के नाम पर क्या कहा?

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने अपने बयान में कहा, "राहुल गांधी और प्रियंका गांधी में कोई फर्क नहीं है। ये दोनों इंदिरा गांधी के पोता-पोती हैं। चेहरे पर दो आंखें हैं, इन्हें अलग-अलग तरीके से मत देखो। राहुल और प्रियंका गांधी दोनों एक ही विचारधारा और नेतृत्व से जुड़े हुए हैं।"

BJP ने बोला हमला

बीजेपी ने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। यूपी के मंत्री दया शंकर सिंह ने कहा, “प्रियंका गांधी के पिता, दादी और परदादा ने दशकों तक देश पर शासन किया, लेकिन इसके बावजूद देश समृद्ध नहीं हुआ। अब जब कांग्रेस का पतन हो रहा है, तो प्रियंका गांधी क्या अच्छा कर पाएंगी?”

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com