‘आंख में अंगुली घुसेड़ देंगे, साले को नंगा…’, RK सिंह का BJP से निलंबित होने के बाद VIDEO वायरल
Bihar Election के संपन्न होते ही BJP ने आर के सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया, बता दें कि ये केन्द्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं। अब सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
- Written By: सौरभ शर्मा
BJP के पूर्व मंत्री आरके सिंह
Ex BJP Leader RK Singh News: पूर्व केंद्रीय मंत्री, भाजपा नेता और आरा से पूर्व सांसद आरके सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सियासी गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। अपनी बेबाकी के लिए मशहूर रहे पूर्व आईएएस अधिकारी ने इस बार मर्यादा की सारी हदें पार कर दी हैं। उन्होंने अपने विरोधियों को खुलेआम गाली देते हुए धमकी दी है कि अगर किसी ने उन पर उंगली उठाई, तो वो उसकी दोनों आंख में उंगली घुसेड़ देंगे। बीजेपी से छह साल के लिए निलंबित होने के बाद उनका यह रौद्र रूप हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है।
आरके सिंह मोदी सरकार में ऊर्जा मंत्री जैसे अहम पद संभाल चुके हैं और 2014 से 4 जून 2024 तक संसद में आरा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, जिसकी एक बड़ी वजह पवन सिंह को माना गया। हाल ही में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में भाजपा ने उन्हें छह साल के लिए निलंबित कर दिया, जिसके बाद उन्होंने खुद ही पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया था। अब उनका यह वीडियो सामने आया है जिसमें वे कह रहे हैं कि वे शुरू से ही अलग किस्म के आदमी हैं और किसी की धमकी से डरने वाले नहीं हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरा से पूर्व सांसद आरके सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है#RKSinghviralvideo pic.twitter.com/KFeAiR0Qnf — Sourabh Sharma (@SourabhPaliya) November 20, 2025
सम्बंधित ख़बरें
राज्यसभा चुनाव पर गरमाई सियासत: जीतू पटवारी का भाजपा पर हमला, बोले- ‘अलीबाबा और 40 चोर की सरकार’
MP राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर, विधायकों को आज कर्नाटक शिफ्ट कर रही पार्टी
राजस्थान राज्यसभा चुनाव: सतीश पूनिया और अलका सिंह गुर्जर ने भरा नामांकन, भाजपा ने दो सीटों पर जीत का किया दावा
मतलबी, गद्दार…TMC सांसदों की बगावत से आगबबूला हुईं महुआ मोइत्रा, इस्तीफा देकर चुनाव लड़ने की दी चुनौती
‘मुंह छिपाने की जगह नहीं मिलेगी’
वायरल वीडियो में आरके सिंह का अंदाज बेहद तल्ख और आक्रामक नजर आ रहा है। वे चेतावनी देते हुए कह रहे हैं कि अगर हम शांत हैं, तो हमें शांत ही रहने दिया जाए। उन्होंने साफ लफ्जों में कहा कि अगर किसी ने थोड़ी सी भी इधर-उधर की, तो वे उसे नंगा करके रख देंगे। उनका कहना है कि वो ऐसा हाल करेंगे कि सामने वाले को मुंह छिपाने की जगह नहीं मिलेगी। आरके सिंह ने यह भी चुनौती दी कि कोई उन पर कार्रवाई करके दिखाए, वे किसी के डराने से डरने वाले नहीं हैं। उनका यह रूप देखकर हर कोई हैरान है।
यह भी पढ़ें: ‘क्या आप वहां थे?’ सेना पर बयान देकर फंसे राहुल को राहत, पर SC की इस टिप्पणी ने सबको चौंकाया!
आडवाणी को गिरफ्तार करने वाला अफसर
1975 बैच के बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी रहे आरके सिंह अपने कड़े फैसलों के लिए पुराने समय से जाने जाते रहे हैं। जब लालू यादव मुख्यमंत्री थे, तब आरके सिंह ने ही समस्तीपुर में लाल कृष्ण आडवाणी की रथयात्रा को रोका था और उन्हें गिरफ्तार कर मसानजोड़ डैम के गेस्टहाउस में कैद किया था। 2024 चुनाव में मिली हार के लिए उन्होंने अपनी ही पार्टी और एनडीए के सहयोगियों पर भीतरघात का आरोप लगाया था। उन्होंने सम्राट चौधरी समेत कई नेताओं पर तीखी टिप्पणी की थी, जिसके बाद अब यह नया और तीखा विवाद सामने आया है।
