Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर हंगामा, तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग से पूछे 10 सवाल

RJD leader Tejashwi Yadav : आरजेडी नेता तेजस्वी यादव मतदाता सूची से 65 लाख लोगों के नाम काटे जाने को लेकर लगातार चुनाव आयोग पर निशाना साध रहे हैं। तेजस्वी यादव ने इसको लेकर कई सवाल भी पूछे हैं।

  • By पूजा सिंह
Updated On: Aug 02, 2025 | 08:48 PM

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (सौजन्य IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

RJD leader Tejashwi Yadav asked questions:  बिहार में चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट वोटर लिस्ट (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) जारी होने के बाद से लगातार बवाल जारी है। नई लिस्ट के मुताबिक, वोटर लिस्ट से 65 लाख से ज्यादा नामों को हटा दिया गया है। इसको लेकर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग के कार्य प्रणाली पर सावल उठाए हैं।

पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) में 65 लाख लोगों के नाम काटे जाने को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जो सूची सामने आई है उसमें कुछ भी नहीं बताया गया। इसे लेकर कोई पारदर्शिता नहीं बरती गई है।

तेजस्वी यादव का कहना है कि,  चुनाव आयोग ने जिन 𝟔𝟓 लाख मतदाताओं के नाम हटाया है उससे संबंधित हमारे कुछ वाजिब एवं तार्किक सवाल है। क्या 𝐄𝐂𝐈𝐒𝐕𝐄𝐄𝐏 इसका बिंदुवार जवाब देगा?

यह भी पढ़ें : तेजस्वी यादव का वोटर लिस्ट से नहीं कटा नाम, चुनाव आयोग ने बताई सच्चाई

तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग से पूछे सवाल

𝟏. इन 𝟔𝟓 लाख मतदाताओं को मृत, स्थानांतरित या अनुपस्थित घोषित करने का आधार क्या है? मृतक मतदाताओं के परिजनों से कौन सा दस्तावेज लिया जिसके आधार पर उनकी मौत की पुष्टि हुई?

𝟐. जिन 𝟑𝟔 लाख मतदाताओं को चुनाव आयोग स्थानांतरित बता रहे है, अस्थायी रूप से पलायित बता रहे है उसका क्या आधार क्या है? 𝐄𝐂 स्पष्ट करें। अगर अस्थायी पलायन से 𝟑𝟔 लाख गरीब मतदाताओं का नाम कटेगा तो फिर यह आंकड़ा भारत सरकार के अपने आंकड़ों के अनुसार बिहार से प्रति वर्ष बाहर जाने वाले 𝟑 करोड़ पंजीकृत श्रमिकों से भी अधिक होना चाहिए।

𝟑. क्या इनकी फिजिकल वेरिफिकेशन हुई थी?

𝟒. क्या नियम के तहत 𝐁𝐋𝐎 भौतिक सत्यापन के लिए तीन बार मतदाताओं के घर गए थे?

𝟓. क्या 𝐁𝐋𝐎 ने भौतिक सत्यापन के बाद मतदाताओं को 𝐀𝐜𝐤𝐧𝐨𝐰𝐥𝐞𝐝𝐠𝐞𝐦𝐞𝐧𝐭 𝐒𝐥𝐢𝐩 या कोई रसीद प्राप्ति अथवा पावती दी थी?

𝟔. सम्पूर्ण बिहार में कितने प्रतिशत मतदाताओं को 𝐀𝐜𝐤𝐧𝐨𝐰𝐥𝐞𝐝𝐠𝐞𝐦𝐞𝐧𝐭 𝐒𝐥𝐢𝐩 दी गई? क्या इसकी दर 𝟏 प्रतिशत से भी कम नहीं है?

𝟕. क्या मतदाताओं को उनका नाम काटने से पहले कोई नोटिस या सूचना दी गई थी?

𝟖. क्या सूची से हटाए गए इन 𝟔𝟓 लाख मतदाताओं को अपील का मौका मिला?

𝟗. जब आप इतने लोगों के घर गए नहीं, पावती आपने दी नहीं, नाम काटने से पहले नोटिस आपने दिया नहीं तो इसका स्पष्ट मतलब है आप 𝐭𝐚𝐫𝐠𝐞𝐭𝐞𝐝 काम कर रहे है और लोकतंत्र को खत्म कर रहे है।

𝟏𝟎. ऐसे गणना प्रपत्रों की संख्या कितनी है जिनके साथ कोई दस्तावेज संलग्न नहीं था एवं ऐसे कितने प्रपत्र है जिनके साथ फोटो संलग्न नहीं था? यह आंकड़ा भी चुनाव आयोग सार्वजनिक करें।

Rjd leader tejashwi yadav asked 10 questions to the election commission

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 02, 2025 | 08:48 PM

Topics:  

  • Bihar News
  • Election Commission
  • RJD Leader Tejashwi Yadav

सम्बंधित ख़बरें

1

बिहार का सियासी पारा होगा हाई, 22 अगस्त को पटना आ रहे पीएम मोदी; गंगा पुल का करेंगे उद्घाटन

2

भाजपा में शामिल होंगे पवन सिंह? आरके सिंह से मुलाकात के बाद बढ़ी सियासी हलचल

3

बिहार में राहुल गांधी की यात्रा के दौरान हादसा, गाड़ी से पुलिसकर्मी को लगी टक्कर

4

तेजप्रताप यादव की तेजस्वी यादव को अप्रत्यक्ष नसीहत, ‘जयचंदों से सावधान’ रहने की दी सलाह

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.