पानी-पानी हिंदुस्तान: विकराल रुप में नदियां, बारिश-बाढ़ से 7 राज्यों में आफत, सैकड़ों गांव जलमग्न
बारिश-बाढ़ का असर देश के कई हिस्सों में गहराता जा रहा है। गुजरात, हिमाचल, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और झारखंड जैसे राज्यों में स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। जानिए लेटेस्ट अपडेट।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
Flood Update: लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। गुजरात में एक हाइड्रो पावर प्लांट में पानी घुसने से पांच मजदूरों की मौत हो गई। हिमाचल प्रदेश में मणिमहेश यात्रा के दौरान आठ श्रद्धालुओं के शव बरामद हुए हैं, जबकि सैकड़ों को सुरक्षित निकाला गया है।
देश के कई राज्यों में बाढ़ से हालात चिंताजनक बने हुए हैं। रिहायशी इलाकों में घुसा पानी लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। नदियों के तेज बहाव से किनारे के पास निचले इलाके में हालात सभी राज्यों में एक जैसे हो गए हैं।
राजस्थान-पंजाब में नदियां उफान पर
राजस्थान के अजमेर में बोराज बांध का एक हिस्सा टूटने से भारी जलभराव हो गया है। पंजाब के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर है, हालांकि बारिश कुछ समय के लिए थमी है। सतलुज, ब्यास और रावी नदियां उफान पर हैं और इससे फजिल्का, गुरदासपुर और लुधियाना जैसे क्षेत्रों में संकट बना हुआ है। बाढ़ के कारण पंजाब में अब तक 45 लोगों की जान जा चुकी है और 1,655 गांव प्रभावित हैं। लाखों लोग बेघर हुए हैं, हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, और बड़े पैमाने पर फसलें बर्बाद हो गई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ब्राजील में कुदरत का कहर: भीषण बारिश और बाढ़ से 68 लोगों की मौत, मलबे में लोगों की तलाश जारी
अजित पवार के निधन से गोदावरी तट हुआ अनाथ, सायखेड़ा-चांदोरी को बाढ़ मुक्त करने वाले ‘जननायक’ का दुखद अंत
मानसून पूर्व बाढ़-मुक्त शहर की दिशा में MBMC की बड़ी पहल, आठ सदस्यीय विशेष समिति का गठन
Aaj Ka Mausam: दिल्ली और यूपी में आज बढ़ेगी ठंड, IMD का 4 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें वेदर अपडेट
Punjab flood toll rises to 43, three missing Read @ANI Story | https://t.co/WpP3VPhGG4#Punjab #deathtoll #floods pic.twitter.com/moyhThPbl9 — ANI Digital (@ani_digital) September 5, 2025
हरियाणा में हालात बेकाबू
हरियाणा में भी हालात गंभीर हैं। घग्गर और मारकंडा नदियों के जलस्तर ने कई जिलों में तबाही मचाई है। बहादुरगढ़ में सेना को बुलाना पड़ा है और 3,000 लोग घरों में फंसे हुए हैं। कुरुक्षेत्र, सिरसा, फतेहाबाद और कैथल में जलस्तर बढ़ता जा रहा है। झज्जर में राहत कार्य तेज कर दिया गया है। शुक्रवार को बारिश और उससे जुड़े हादसों में तीन लोगों की मौत की खबर है।
भूस्खलन और भारी बारिश की मार झेल रहा जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर में भी हालात सामान्य नहीं हैं। भूस्खलन और भारी बारिश के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग चौथे दिन भी बंद है। कई अन्य सड़कों पर भी आवाजाही बंद है। माता वैष्णो देवी यात्रा अब भी स्थगित है। स्कूल-कॉलेजों को एहतियातन बंद कर दिया गया है। वहीं झारखंड के धनबाद में एक वैन खदान में गिर गई, जिसमें चार लोग लापता हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।
यह भी पढ़ें: देश में पहली टेस्ला कार की डिलीवरी पूरी, महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने थामी चाबी
देशभर में मौसम विभाग ने आगामी दिनों में और बारिश की संभावना जताई है। इससे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हालात और बिगड़ सकते हैं। सभी राज्यों में राहत और बचाव कार्यों को तेज कर दिया गया है।
